विजय देवरकोंडा की तारीफ में बोलीं रश्मिका – ‘ऐसे इंसान हर किसी की जिंदगी में होने चाहिए’
मुंबई: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें पिछले कुछ दिनों से बी-टाउन का हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। इस बीच बीती रात रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ की सक्सेस पार्टी हुई। इस इवेंट में विजय देवरकोंडा भी पहुंचें। इस दौरान दोनों के बीच एक लविंग मूमेंट भी देखने को मिला, जब विजय ने रश्मिका के हाथों को चूमा। अब इस इवेंट के वीडियो भी सामने आ रहे हैं। इवेंट के दौरान रश्मिका ने विजय की जमकर तारीफ की और कहा कि हर किसी की लाइफ में एक विजय देवरकोंडा होना चाहिए।
रश्मिका ने की विजय की दिल खोलकर तारीफ
हैदराबाद में हुई ‘द गर्लफ्रेंड’ की इस सक्सेस मीट में अपने भाषण के दौरान रश्मिका ने फिल्म को लेकर बात की। फिल्म की जर्नी के बारे में बात करते हुए आखिरी में रश्मिका ने विजय की भी तारीफ की। उन्होंने विजय के फिल्म में सहयोग देने के लिए उनका आभार दिया। उन्होंने सार्वजनिक रूप से फिल्म में विजय देवरकोंडा की भागीदारी को स्वीकार किया। विजय को प्यार से विजू बुलाते हुए रश्मिका ने कहा, ‘विजू, आप शुरू से ही इस फिल्म का हिस्सा रहे हैं और आप फिल्म की सफलता का हिस्सा हैं। आप इस पूरी यात्रा का व्यक्तिगत रूप से हिस्सा रहे हैं। मैं बस यही उम्मीद कर सकती हूं कि हर किसी के जीवन में एक विजय देवरकोंडा हो, क्योंकि यह एक आशीर्वाद है।’रश्मिका के विजय का नाम लेते ही वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और शोर मचाया।
विजय बोले- मुझे तुम पर गर्व है रश्मिका
इवेंट से एक वीडियो विजय देवरकोंडा का भी सामने आया है, जिसमें विजय फिल्म को लेकर बात कर रहे हैं। इस दौरान विजय ने रश्मिका की भी तारीफ की और उनके इस फिल्म का हिस्सा होने पर गर्व जताया। विजय ने कहा, ‘रश्मिका मुझे तुम पर गर्व है। आज तुम एक ऐसी लड़की हो जो इस तरह की स्क्रिप्ट को चुनती है। अपने करियर के पीक पर ऐसी कहानी को बताना चाहती है, उसे अपना टाइम देती है। इस फिल्म के दौरान रश्मिका ये नहीं सोच रही थी कि इसे देखने कितने दर्शक पहुंचेंगे, पहुंचेंगे या नहीं। लेकिन उनका कहना था कि ये ऐसी कहानी है, जिसे वो बताना चाहती हैं। रशी मुझे तुम पर गर्व है तुम्हारे इस सफर के लिए, तुम्हारी मेहनत के लिए और तुम जो भी हो उस पर मुझे गर्व है।’
रश्मिका-विजय की शादी को लेकर चल रहीं खबरें
पिछले महीने ऐसी खबरें आई थीं कि रश्मिका और विजय की सगाई हो चुकी है। हालांकि, दोनों स्टार्स की तरफ से इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। इसके बाद अब पिछले कुछ दिनों से दोनों की शादी को लेकर भी तमाम तरह की खबरें चल रही हैं। इन खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में होनी है। हालांकि, अभी भी रश्मिका या विजय की ओर से शादी की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल