रोहित-विराट पर BCCI का बड़ा फैसला, घरेलू क्रिकेट खेलना हुआ अनिवार्य, जानिए क्या है वजह
BCCI: घरेलू वनडे सीजन से पहले बीसीसीआई ने टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट को लेकर अपने स्टैंड साफ कर दिया है. अब टीम इंडिया के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य होगा. इसके चलते अब विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को विजय हजारे ट्रॉफी में शामिल होना होगा.
बीसीसीआई के इस संदेश के बाद, रोहित शर्मा ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए अपनी उपलब्धता के बारे में जानकारी दे दी है. हालांकि, विराट कोहली की उपलब्धता पर अभी भी कोई साफ नहीं है. उन्होंने दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन को कोई जानकारी नहीं दी है.
BCCI ने घरेलू क्रिकेट किया अनिवार्य
मीडिया से बात करते हुए बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया, “बोर्ड और टीम प्रबंधन ने दोनों को बता दिया है कि अगर उन्हें भारत के लिए खेलना है तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा. चूँकि वे दोनों दो प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए मैच-फिट होने के लिए उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा.” बीसीसीआई के इस स्टैंड से साफ हो गया है कि बिना घरेलू क्रिकेट खेले किसी भी खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलने दिया जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया में दिखाया दम
विराट कोहली और रोहित शर्मा आखिरी बार पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के लिए खेलते नदर आए. इस सीरीज में रोहित शर्मा अपने पुराने रंग में नजर आए. उन्होंने एक फिफ्टी और एक शतक जड़ा. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. रोहित के साथ विराट कोहली ने फॉर्म में वापसी की. पहले दो मैचों में खाते खोले बिना आखिरी मैच में रन चेज करते हुए 74 रन की पारी खेली.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल