‘द गर्लफ्रेंड’ के मेकर्स का ऐलान– रश्मिका की सक्सेस मीट में शामिल होंगे विजय देवरकोंडा
मुंबई: रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ और विजय देवरकोंडा के साथ अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधेंगे। अब इस बीच रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ की आज सक्सेस मीट होनी है। इस सक्सेस मीट में अब अभिनेता विजय देवरकोंडा भी शामिल होने वाले हैं। ये खबर सामने आने के बाद लोग ‘द गर्लफ्रेंड’ की सक्सेस मीट के लिए और भी उत्साहित हो गए हैं।
मेकर्स ने की घोषणा
निर्माताओं ने अपने एक्स पर एक पोस्टर और एक कैप्शन के साथ यह अपडेट साझा किया कि विजय देवरकोंडा सक्सेस मीट में शामिल होंगे। इस पोस्ट में लिखा गया, ‘द गर्लफ्रेंड की सफलता के जश्न में विजय देवरकोंडा गारू शामिल होंगे। आज शाम 6 बजे से हैदराबाद के पार्क हयात में। साल की सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म के लिए अभी टिकट बुक करें।’ सक्सेस मीट की घोषणा के बाद से ही ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि विजय देवरकोंडा इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अब मेकर्स ने खुद इस बात की घोषणा कर दी है।
धीमी शुरुआत के बाद बढ़ी फिल्म की कमाई
‘द गर्लफ्रेंड’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही थी। लेकिन बाद में वर्ल्ड ऑफ माउथ का फायदा फिल्म क मिला और कमाई ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ ली। दर्शकों द्वारा एक्टिंग और फिल्म की कहानी की तारीफ की जा रही है। यही कारण है कि अब मेकर्स ने फिल्म की सक्सेस मीट आयोजित की है। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘द गर्लफ्रेंड’ पांच दिनों में 7.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चकी है।
7 नवंबर को रिलीज हुई थी फिल्म
राहुल रविंद्रन द्वारा निर्देशित ‘द गर्लफ्रेंड’ 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ धीक्षित शेट्टी प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा रश्मिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग को लेकर भी चर्चाओं में हैं।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल