बिहार चुनाव पहले चरण में 11 बजे तक 27.65% मतदान, पटना में सबसे कम वोटिंग
पटना। बिहार में आज पहले चरण के लिए विधानसभा चुनाव की वोटिंग शुरू हो गई है। आज 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 3.75 करोड़ मतदाता तय करेंगे। 121 विधानसभा चुनाव के लिए 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम चरण में ही राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव, भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत कई दिग्गज नेता चुनावी मैदान में हैं। पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के पहले चरण में छह नवंबर को सुबह 11 बजे तक कुल औसत मतदान प्रतिशत 27.65% दर्ज किया गया। मधेपुरा में 28.46%, सहरसा में 29.68%, दरभंगा में 26.07%, मुजफ्फरपुर में 29.66%, गोपालगंज में 30.04%, सीवान में 27.09%, सारण में 28.52%, वैशाली में 28.67%, समस्तीपुर में 27.92%, बेगूसराय में 30.37%, खगड़िया में 28.96%, मुंगेर में 26.68%, लखीसराय में 30.32%, शेखपुरा में 26.04%, नालंदा में 26.86%, पटना में 23.71%, भोजपुर में 26.76% तथा बक्सर में 28.02% मतदान दर्ज किया गया। इनमें बेगूसराय में सर्वाधिक और पटना में सबसे कम मतदान हुआ।
जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां
SBI के साथ अनुबंध के बाद कर्मचारियों को मिलेगा भारी बीमा फायदा