अविनाश तिवारी ने तृप्ति डिमरी के साथ शेयर किया खास वीडियो, शाहिद कपूर भी नजर आए ड्राइव पर
मुंबई: फिल्म ‘लैला मजनू’ फेम एक्टर अविनाश तिवारी ने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए खूब गपशप की। इस दौरान फैंस ने कई सवाल किए, जिनका जवाब भी अविनाश ने दिया। इस दौरान उन्होंने शाहिद और तृप्ति के साथ एक वीडियो भी शेयर किया। यह वीडियो एक्टर ने एक फैन के जवाब में शेयर किया था।
फैंस ने पूछा तृप्ति से जुड़ा सवाल
एक फैन ने अविनाश से इंस्टाग्राम पर पूछा कि क्या वह ‘लैला मजनू’ की अपनी पुरानी को-स्टार के साथ फिर से फिल्म कर रहे हैं। इस पर अविनाश ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शाहिद कपूर कार चला रहे हैं और तृप्ति और अविनाश आराम से बैठे गाना सुन रहे हैं। इस वीडियो के जरिए अविनाश ने तृप्ति और शाहिद के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट का हिंट दे दिया है। दरअसल, वह शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का हिस्सा हैं।
फैंस ने शादी के प्लान पूछ लिए
एक फैन ने पूछा, 'शादी कब करोगे?' इस पर अविनाश का जवाब था, 'यह सवाल घरवालों से काफी पूछा गया है। जिस दिन मैं किसी लड़की को यह समझा पाया कि एक जिम्मेदार इंसान हूं। उसका ख्याल रखूंगा तो शायद कोई लड़की मुझसे शादी कर ले।' इन सवालों के अलावा कई यूजर्स ने एक्टर को अपने शहर आने का सुझाव दिया, जिसके जवाब में अविनाश ने हामी भरी।
इस फिल्म प्रोजेक्ट में भी दिखेंगे अविनाश
अविनाश 'ओ रोमियो' के अलावा ''गिन्नी वेड्स सनी 2' का भी हिस्सा हैं। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में वह मेधा शंकर के अपोजिट नजर आएंगे। इस फिल्म से जुड़ी जानकारी भी अविनाश ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"