बिहान योजना से बदली जिंदगी श्यामबाई बनीं लखपति दीदी
रायपुर : छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ाने वाली बिहान योजना अनेक महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। इसी योजना के अंतर्गत बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत गोवर्धनपुर की निवासी श्यामबाई आज ‘लखपति दीदी’ बनकर नई प्रेरणा का स्रोत बनी हैं।
पहले आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों से घिरी श्यामबाई के परिवार में स्थायी आय का कोई साधन नहीं था। कठिन परिस्थितियों में ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने इससे जुड़ने का निर्णय लिया।
बिहान योजना से जुड़ने के बाद श्यामबाई ने किराना दुकान शुरू की। उनके परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ योजना द्वारा मिली सहायता के परिणामस्वरूप दुकान की आय बढ़ती गई। धीरे-धीरे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई और आज उनकी वार्षिक बचत लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए तक पहुँच गई है।
इस उपलब्धि के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर देती हैं। हमें इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए।
बिहान योजना महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक आत्मविश्वास प्रदान कर उन्हें समाज में सशक्त भूमिका निभाने का अवसर दे रही है। श्यामबाई की सफलता अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन चुकी है।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"