सीएम विष्णुदेव साय आज करेंगे राज्योत्सव मेला स्थल का निरीक्षण, तैयारियों का लेंगे पूरा जायजा
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की तैयारियां जोर-शोर से जारी है. राज्य सरकार इसे राज्योत्सव 2025 के नाम से मना रही हैं. 1 नवंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम को भव्य और शानदार बनाने के लिए प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार (24 अक्तूबर) को नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव कार्यक्रम स्थल का दौरा करेंगे और तैयारियों का जायजा लेंगे.
करीब डेढ़ घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे
सीएम विष्णुदेव साय के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस से रवाना होंगे. सुबह करीब 11.25 बजे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. सीएम यहां लगभग डेढ़ घंटे तक तैयारियों का जायजा लेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री मंच व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेंगे.
तैयारियों को लेकर मंत्रियों ने लगाई क्लास
नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप ने अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई. इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य की रजत जयंती के मौके पर होने वाला यह आयोजन ऐतिहासिक और यादगार होना चाहिए इसलिए सभी तैयारियां समय पर और उच्च स्तर पर पूरी की जाएं.
नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे पीएम
पीएम नरेंद्र मोदी राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के साथ-साथ नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे. पुराने विधानसभा की जगह नई विधानसभा लेगी.
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
मनमाने हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को लगाई फटकार
अमेरिकी सांसद ने ट्रंप की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल, संसद में मचा हंगामा
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली रक्षा सहयोग मजबूत, सैन्य हार्डवेयर निर्माण पर बनी सहमति
बंगाल में नतीजों से पहले सियासी घमासान, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates