यूपी में बदलता मौसम बना परेशानी, सर्दी-गर्मी से लोग हो रहे बीमार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अक्टूबर महीने के जैसे-जैसे कट रहे हैं, वैसे-वैसे मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। बीते कुछ दिनों से रात में अचानक मौसम बदलने से हल्की ठंड शुरू हो गई थी, लेकिन फिर से रात में गर्मी शुरू हो गई है। दिन में तेज धूप निकलने से भी आम जनता को गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा है। उधर हर दिन बदल रहे मौसम की वजह से लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। बच्चे और बुजुर्ग लोगों को इस मौसम में ज्यादा बचाव करने की जरूरत है।
22 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद अब 23 अक्टूबर को मौसम फिर से साफ बना रह सकता है। गुरुवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। इसी तरह 24 और 25 अक्टूबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि इस दौरान प्रदेश में मौसम को लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ है। इसी क्रम में 26, 27 और 28 अक्टूबर को भी प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है।
तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आगामी तीन दिनों के दौरान मौसम में हल्का परिवर्तन देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वर्तमान में मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी विक्षोभ की अनुकूल स्थिति, प्रदेश के आस-पास दो चक्रवाती परिसंचरणों का सक्रिय होना तथा सतही स्तर पर पुरवा हवाओं का प्रभाव रहने से पिछले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इसके चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया था।
हालांकि अब इन मौसम तंत्रों का प्रभाव समाप्त होने के साथ ही आसमान से बादल छंटने लगेंगे। परिणामस्वरूप, अगले तीन दिनों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, अधिकतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान में इस कमी के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्का कुहासा या धुंध देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही ठंड की शुरुआती दस्तक भी महसूस की जा सकेगी।
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं