ट्रंप के दक्षिण कोरिया दौरे से पहले उत्तर कोरिया ने कर दिया कांड, दागी बैलिस्टिक मिसाइल
सियोल। उत्तर कोरिया (North Korea) ने बुधवार को बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic Missile) का परीक्षण किया, जो पिछले 5 महीने में देश का पहला मिसाइल परीक्षण है। यह परीक्षण ऐसे वक्त किया गया है जब अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और अन्य नेताओं की कुछ दिन बाद दक्षिण कोरिया में बैठक होनी है।
दक्षिण कोरिया अगले सप्ताह एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (Asia-Pacific Economic Cooperation) शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने बताया कि दक्षिण कोरिया की सेना को उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के दक्षिण से कम दूरी वाली संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइलों को प्रक्षेपित किए जाने का पता चला है।
दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने बताया कि प्रक्षेपास्त्र उत्तर-पूर्व दिशा में लगभग 350 किलोमीटर तक उड़े, लेकिन यह नहीं बताया गया कि वो कहां गिरे। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि वह अपने सहयोगी देश अमेरिका के साथ उत्तर कोरिया की किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार है।
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
प्राइवेट आइलैंड पर जेफ्री एपस्टीन का बड़ा खुलासा, मस्जिद निर्माण का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
नशे पर बड़ा वार: 1745 करोड़ की कोकीन जब्त, मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट