AAP ने जारी की 48 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, देखें पूरी सूची
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आप ने 48 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. पिछले दिनों आम आदमी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. अब तक कुल 59 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है. आप के बिहार प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि एक बार फिर आम आदमी पार्टी बिहार में दिल्ली और पंजाब मॉडल को दोहराएगी.
''आज आम आदमी पार्टी के काम-काज की चर्चा देश और दुनिया में हो रही है. पूर्वांचल को लोगों को आप की जीत में बहुत बड़ा श्रेय जाता है. हमारे मुखिया अरविंद केजरीवाल का बिहार के लोगों के लिए संदेश है कि अगर पूर्वांचल के लोग दिल्ली में सरकार बनाने में सहयोग कर सकती हैं तो बिहार में ऐसा क्यों नहीं हो सकता है?'' - राजेश यादव, बिहार प्रभारी, आम आदमी पार्टी
'आप' की दूसरी लिस्ट में 48 प्रत्याशी : आम आदमी पार्टी की दूसरी लिस्ट में 48 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है. पार्टी ने पटना के बांकीपुर में पंकज कुमार को उम्मीदवार बनाया है. फुलवारीशरीफ से अरुण कुमार रजक, बक्सर सीट पर कैप्टन धर्मराज सिंह, बेगूसराय से मीरा सिंह, पूर्णिया की कसबा सीट से भानु भारतीय, पूर्णिया से आदित्य लाल, मोतिहारी की गोविंदगंज सीट से अशोक कुमार और मुजफ्फरपुर सीट से मोहम्मद हसन का नाम शामिल हैं.
देखें आम आदमी की पूरी लिस्ट, किसे कहां से मिला टिकट :
- नरकटियागंज राजीव वर्मा
- बगहा शेषनाथ चौधरी
- सिकटा औरंगजेब आलम
- केसरिया राम आधार राय
- पिपरा विपुल यादव
- चिरैया ओम प्रकाश यादव
- ढाका मधुसूदन कुशवाहा
- शिवहर अनीश झा
- सुरसंड ऋषि कुमार अग्रवाल
- बाजपट्टी रणधीर कुमार चौधरी
- बिस्फी अरविंद कुमार मिश्रा
- निर्मली चंदन कुमार
- छातापुर विनोद कुमार मंडल
- सिकटी दिनेश कुमार आर्य
- बहादुरगंज मासूम रजा
- रुपौली विकास कुमार
- पूर्णिया आदित्य लाल
- कटिहार राजेश गुरनानी
- मधेपुरा मुकेश कुमार
- औराई शिवम शंकर गुप्ता
- मुजफ्फरपुर मो. हसन
- बोचहां डॉ. अभय कुमार
- बरौली डॉ. सत्येंद्र कुमार पटेल
- गोपालगंज डॉ. बृज किशोर गुप्ता
- भोरे धर्मेन्द्र कुमार
- हथुआ इंद्रजीत ज्योतिकार
- सीवान सत्येंद्र कुमार कुशवाहा
- जिरादेई विनोद कुमार सिंह
- बड़हरिया डॉ. जितेंद्र कुमार यादव
- मरहौरा सुशील कुमार यादव
- छपरा प्रेम प्राप्त सिंह
- गरखा सदन कुमार
- परसा पवन तिवारी
- लालगंज राजेंद्र प्रसाद सिंह
- महिउद्दीनगर उमेश राय
- हसनपुर मोहन मधुकर
- बेलदौर राहुल कुमार बासु
- बांका रजनीश कुमार चौधरी
- जमालपुर गोपाल कुमार तांती
- शेखपुरा उमेश प्रसाद सिंह
- हरनौत धर्मेन्द्र कुमार
- मोकामा डॉ. राजेश कुमार रत्नाकर
- कुरहनीआर बबलू कुमार
- चेनारी धंनजय कुमार
- कुरथा उमाशंकर शरण
- बोधगया गोपालशरण मांझी
- बेलागंज मधुमाला राय
- बैकुंठपुर ओम प्रकाश राय
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं