बस्तर दशहरा में अमित शाह की एंट्री, सुरक्षा समीक्षा होगी सख्त
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान शाह बस्तर क्षेत्र में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे. इसके साथ ही नक्सल अभियान की समीक्षा करेंगे.
बस्तर दशहरा में शामिल होंगे अमित शाह
आज केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं. जहां अमित शाह आज रात 8 बजे रायपुर पहुंचेंगे. फिर होटल मेफेयर में रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद 4 अक्टूबर को 11 बजे जगदलपुर रवाना होंगे. जहां वे मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद अमित शाह बस्तर दशहरा में शामिल होंगे. इस दौरान CM विष्णु देव साय, डॉ. रमन सिंह मौजूद रहेंगे.
मुरिया दरबार की ऐतिहासिक परंपरा
मुरिया विद्रोह के पश्चात 8 मार्च 1876 से मुरिया दरबार की परंपरा प्रारंभ हुई. यह दरबार जनता और तत्कालीन राजा के बीच सीधे संवाद का प्रमुख माध्यम रहा. उस समय बस्तर के गांवों के प्रमुख मांझी-चालकी अपनी समस्याएं और सुझाव दरबार में रखकर तत्कालीन शासन से समाधान प्राप्त करते थे.
आज स्वतंत्र और लोकतांत्रिक भारत में मुरिया दरबार की परंपरा जनप्रतिनिधियों और लोकतांत्रिक पदों पर आसीन व्यक्तियों तक समस्याएं पहुंचाने का माध्यम बनी हुई है. इस बार यह अवसर और भी विशेष होगा क्योंकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहली बार मुरिया दरबार में उपस्थित होकर मांझी चालकी द्वारा प्रस्तुत समस्याओं और सुझावों को प्रत्यक्ष रूप से सुनेंगे और उनकी गंभीरता को समझेंगे.
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"