MP के खंडवा में बड़ा हादसा, विसर्जन से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी, 10 लोगों की मौत
खंडवा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandva) जिले गुरुवार को दशहरा के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ. मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई अभी भी लापता हैं. पुलिस-प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. घटना पंधाना थाना क्षेत्र के जमाली के पास आबना नदी में हुई. फिलहाल मौके पर भारी संख्या में घटनास्थल पर लोग जमा हैं. वहीं नदी में लापता लोगों के परिजन भी मौजूद हैं.
यह दर्दनाक घटना पंधाना थाना क्षेत्र के अरदला कलां गांव की है. नवरात्रि खत्म होने के बाद आज गांव के लोग आबना नदी में मूर्ति विसर्जन करने गए थे. विसर्जन कर लौटते समय इनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया पर चढ़ने के दौरान आबना नदी में ही गिर गई. ट्रैक्टर-ट्रॉली में 20 से 22 लोग सवार थे. नदी में गिरने के बाद सभी चीखने-चिल्लाने लगे. चूंकि आज विर्सजन को लेकर नदी के घाट पर भारी भीड़ थी तो आनन-फानन में लोग पहुंच गए.
इस दौरान कुछ लोगों को तो रेस्क्यू कर लिया गया. वहीं करीब 14 लोग लापता हो गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची. टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लापता लोगों की तलाश शुरू की. अभी तक नदी से 10 लोगों की डेडबॉडी बरामद की गई है. इनमें से ज्यादातर बच्चे हैं.
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"