चौंकाने वाला आंकड़ा: इंडियन वुमेंस टीम और श्रीलंकाई खिलाड़ियों की कमाई में जमीन-आसमान का अंतर
नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका की टीमों के टक्कर के साथ महिला वनडे वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है. जितना फर्क मैदान पर इन दोनों टीमों के खेल में दिखता है, उससे कही बड़ा अंतर क्रिकेट से होने वाली इनकी कमाई में दिखता है. उन दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सैलरी में नजर आता है. जितना भारतीय महिला टीम की क्रिकेटर कमाती है, श्रीलंकाई क्रिकेटरों की ना तो सालाना सैलरी और ना ही एक मैच की फीस उसके आस-पास है. अब सवाल है कि श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आखिर कमाते कितना है?
श्रीलंका की महिला क्रिकेटर की कितनी है सैलरी?
श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की सैलरी की बात करें तो वो सालाना 12 लाख रुपये से 36 लाख रुपये तक होती है. ये रकम श्रीलंकन रुपये में है, जो कि उन्हीं खिलाड़ियों को मिलती है, जिनका बोर्ड से करार होता है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ग्रेड के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर को ये पैसे सालाना देता है.
अब अगर कॉन्ट्रैक्ट में शामिल श्रीलंका की महिला क्रिकेटरों की सालाना कमाई को भारतीय रुपये में देखें तो उसकी वैल्यू गिरकर 3.51 लाख से 10.55 लाख हो जाती है. यानी भारत में स्मृति मंधाना या फिर हरमनप्रीत कौर की 2 वनडे मैच की फीस भी भारतीय रुपयों में श्रीलंका की महिला क्रिकेटरों को करार के तहर साल भर के मिलने वाले पैसों से ज्यादा है.
एक मैच खेलने के कितने पैसे मिलते हैं?
अब सवाल है कि श्रीलंका की महिला क्रिकेटरों की मैच फीस कितनी है? उन्हें महिला वनडे वनडे वर्ल्ड कप में एक मैच के कितने पैसे मिलेंगे? श्रीलंकन रुपये में ये रकम करीब 2.27 लाख हैं. वहीं जो मैच वो जीतते हैं उसमें उन्हें बोनस भी मिलता है. मतलब जीते गए वनडे या T20 मैचों में श्रीलंका की महिला क्रिकेटरों की मैच फीस फिर बोनस रकम के साथ बढ़कर 2.87 लाख श्रीलंकन रुपये हो जाती है. यानी, भारतीय करेंसी में श्रीलंका की महिला टीम के खिलाड़ियों को एक वनडे या T20 खेलने के बदले 66657 रुपये मैच फीस मिलते हैं. वहीं अगर वो जीते तो बोनस रकम के साथ वो मैच फीस बढ़कर 84318 रुपये तक हो जाती है.
भारत-श्रीलंका की मैच फीस में बड़ा फर्क
अब अगर भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों की मैच फीस पर गौर करेंगे तो यहां एक वनडे के लिए उन्हें 6 लाख रुपये मिलते हैं. अब कहां एक मैच के 6 लाख रुपये की मैच फीस और कहां 66657 से लेकर 84318 रुपये. तो हैं ना भारत और श्रीलंका की मैच फीस और सैलरी में जमीन-आसमान का अंतर.
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"