कोयला घोटाले से जुड़े दस्तावेज़ और सबूत जुटा रही है ईडी, कई घंटे से जारी है तलाशी
बिलासपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार तड़के बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने बिलासपुर के बड़े व्यापारी मीनाक्षी ट्रेडर्स संचालकों सुल्तानिया परिवार के क्रांति नगर स्थित आवासीय और कारोबारी ठिकानों पर दबिश दी। टीम ने तड़के, दुकान व घर को घेर लिया और बंद कमरों में दस्तावेजों की तलाशी तथा पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, सुल्तानिया परिवार के मकान महावीर नगर मंगला चौक के पास में भी स्थित हैंl लेकिन वहां ईडी की टीम नहीं पहुंची। छापेमारी फिलहाल केवल क्रांति नगर स्थित घरों और ठिकानों तक सीमित रही। महावीर नगर क्षेत्र में किसी भी तरह की दबिश या तलाशी की खबर नहीं है। छापेमारी वित्तीय लेन-देन और संभावित कोयला कारोबार से जुड़ी गड़बड़ियों के सुरागों पर केंद्रित है।
हालांकि, रायपुर ईडी ने अभी तक इस कार्रवाई से जुड़ा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इसी तरह, सुल्तानिया परिवार या मीनाक्षी ट्रेडर्स की ओर से भी किसी तरह की टिप्पणी सामने नहीं आई है। फिलहाल टीम क्रांति नगर स्थित मकानों के भीतर कागजातों की जांच और पूछताछ कर रही है। कौन-से दस्तावेज बरामद हुए हैं और जांच किस खास मामले से जुड़ी है। इस पर अभी किसी तरह की पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें कि ईडी ने कुछ दिन पहले ही कोयला घोटाला मामले में जांच करते हुए रायपुर और बिलासपुर के कई व्यापाकिरों के ठिकानों पर दबिश दी थी। जिसमें ईडी के हाथ कई अहम दस्तावेज लगे थे। छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले को लेकर जांच की कार्रवाई लगातार जारी है। ईडी की कार्रवाई जारी है।
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां
SBI के साथ अनुबंध के बाद कर्मचारियों को मिलेगा भारी बीमा फायदा
34 साल पुरानी एयरलाइन का अंत, उड़ानें रद्द और नौकरी पर संकट
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर बनी कप्तान