संभल हिंसा के बाद चर्चित हुए अनुज चौधरी की नई पोस्टिंग पर सपा सांसद ने साधा निशाना, बोले- ट्रांसफर के पीछे राजनीति”
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में लंबे समय तक तैनात रहे पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी का तबादला हो गया है। उन्हें फिरोजाबाद जिले में एएसपी ग्रामीण पद की जिम्मेदारी दी गई है। संभल में उनका कार्यकाल मिला-जुला रहा है। हालांकि संभल में 21 महीने की तैनाती में उनका काम और तरीका दोनों काफी चर्चा में था। उन्होंने अपने ट्रांसफर को एक रूटिन प्रक्रिया बताया और कहा कि संभल में काफी कुछ सीखने को मिला वहीं संभल और यूपी में एक वर्ग उनके कार्यकाल की प्रशंसा कर रहा है तो दूसरा वर्ग उनके तबादले पर राहत की सांस ले रहा है। संभल के सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने उनको लेकर बड़ा बयान दे दिया है। सपा सांसद ने कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई बहुत पहले हो जानी चाहिए थी। अब संभल के लोगों को राहत की सांस मिली है।
ट्रांसफर नहीं कार्रवाई होनी चाहिए थी: सपा सांसद
समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा कि उनका ट्रांसफर नहीं, बल्कि उनके खिलाफ कार्रवाई बहुत पहले हो जानी चाहिए थी। हालांकि अफसोस, प्रमोशन के बाद ट्रांसफर हुआ है। सपा सांसद ने कहा कि उन्होंने संभल के अंदर माहौल खराब करने का प्रयास किया था, इसलिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए थी, जो संभल के अंदर हालात पैदा किये गए थे। चलिए देर से ही सही, संभल के लोगों को एक राहत मिली है। बताते चले कि चर्चित पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी का फिरोजाबाद जिले में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर तबादला कर दिया गया है।
होली और जुमे पर दिया चर्चित बयान
बता दें, संभल हिंसा के बाद सीओ अनुज चौधरी अपने बयानों के चलते चर्चाओं में आ गए थे। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि होली साल में एक बार आती है, जबकि जुमा 52 बार आता है। साथ ही एक दूसरे बयान में कहा कि हम पुलिस में मरने के लिए भर्ती थोड़ी हुए। जाहिल और अनपढ़ हम पर हमला करेंगे और हम कुछ नहीं करेंगे, पुलिस वालों के पीछे भी परिवार होता है। एक कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी तारीफ करते हुए कहा था, हमारा पुलिस अधिकारी पहलवान है तो पहलवान जैसी ही बात करेगा। संभल हिंसा के बाद अनुज चौधरी को संभल से हटाकर चंदौली सर्किल की जिम्मेदारी दी गई थी। अब प्रमोशन के साथ उन्हें फिरोजाबाद में नई जिम्मेदारी दे दी गई है।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल