GRP का तगड़ा एक्शन, इटारसी रेलवे स्टेशन पर मिला गहनों से भरा बैग, छोड़कर भागा संदिग्ध
नर्मदापुरम: इटारसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस को चेकिंग के दौरान एक पिट्ठू बैग मिला. इस बैग की जब तलाशी ली गई तो पुलिस के होश उड़ गए. बैग से बरामद करीब 15 किलो चांदी के जेवरात को जब्त कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चांदी के इन जेवरात की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है. इसमें चांदी के पायल, सिक्के और अंगूठी समेत अन्य जेवरात मिले हैं.
जीआरपी को मिली बड़ी सफलता
दरअसल त्योहारी सीजन को देखते हुए जीआरपी पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत प्लेटफार्म और फुटओवर ब्रिज सहित ट्रेनों की तलाशी आदि ली जा रही है. इस अभियान का उद्देश्य रेल यात्रियों की सुरक्षा के साथ साथ अपराधों पर अंकुश लगाना है. इसके तहत ही सोमवार रात करीब 8 बजे नए फुटओवर ब्रिज पर जीआरपी पुलिस यात्रियों की जांच करने के साथ पूछताछ कर रही थी.
गहनों से भरा बैग छोड़कर भागा युवक
पुलिस की चेकिंग देख एक संदिग्ध युवक वहां बैग छोड़कर 12 बंगला की ओर भाग निकला. बैग को फुटओवर ब्रिज पर छोड़कर भागते हुए संदिग्ध युवक की फुटेज वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसका वीडियो पुलिस को मिल गया है, इसके आधार पर जीआरपी पुलिस ने केस दर्ज कर संदिग्ध युवक की तलाश शुरू कर दी है.
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया कि "घटना स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. पुलिस संदिग्ध की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है. फिलहाल पुलिस चांदी के गहने कहां से लाए गए हैं और कहां ले जाए जा रहे थे इसकी जांच कर रही है. यदि आभूषणों का परिवहन वैध दस्तावेजों के बिना किया जा रहा था, तो दोषी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी." उन्होंने बताया कि "जब्त किए गए बैग में चांदी के 492 जोड़ी पायल, 50 सिक्के और 18 अंगूठी समेत अन्य आभूषण मिले हैं. इन जेवरातों की बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपए है"
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल