शिवपुरी में मंडराया लंपी वायरस का खतरा, अलर्ट मोड पर पशु चिकित्सा विभाग
शिवपुरी: लंपी वायरस ने एक बार फिर से शिवपुरी में दस्तक दे दी है. कई गांवों में पशुओं में लंपी रोग के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं. इसको देखते हुए पशु चिकित्सा विभाग अलर्ट हो गया है. पशु चिकित्सक का कहना है कि इन पशुओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, वहीं एहतियात बरतते हुए प्रशासन ने शिवपुरी में 25 हजार वैक्सीन भेज दिए हैं.
पहले भी वायरस ने दी थी दस्तक
बता दें कि साल 2022 में शिवपुरी जिले के मवेशियों को लंपी वायरस ने चपेट में ले लिया था, जिससे सैकड़ों मवेशियों की मौत भी हो गई थी. यह वायरस एक संक्रामक बीमारी है. इसमें मवेशियों की त्वचा खासकर गर्दन, चेहरे और थूथन पर गांठें निकल आती हैं. पशु सुस्त रहने लगते हैं और खाना-पीना बंद कर देते हैं. उन्हें बुखार आने लगता है और दूध देने वाले पशुओं की दूध देने की क्षमता कम हो जाती है.
पशु पालक ये एहतियात बरतें
- मवेशी में लंपी वायरस जैसे कोई भी लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर के यहां ले जाएं.
- यह वायरस मक्खी, मच्छर, कीट पतंगों के माध्यम से दूसरे मवेशी में फैलता है. इसलिए पशुओं के आसपास इन्हें नियंत्रित करने का प्रयास करना चाहिए.
- जहां मवेशी रहते हैं, वहां नियमित सफाई और कीटनाशक का छिड़काव करें.
- यदि कोई पशु लंपी वायरस से पीड़ित है, तो उसे स्वस्थ पशुओं से अलग कर देना चाहिए.
- यदि किसी पशु की लंपी वायरस की चपेट में आने से मौत हो जाती है, तो उसके शरीर को चूना व नमक डालकर गहरे गड्ढे में दबा देना चाहिए.
हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग
पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉ. एलआर शर्मा ने बताया, "हमने प्रारंभिक तौर पर सभी विकास खंडों में डॉक्टरों को निर्देश जारी किए हैं कि प्रदेश स्तर से जो एडवाइजरी और निर्देश आए हैं, उनका पालन करने के निर्देश पशुपालकों को दिए जाएं. अभी लंपी बेकाबू वाली स्थिति में नहीं है. पशुपालकों को इस बारे में जागरूक करने के साथ मवेशियों को वैक्सीन लगाना होगा, जिससे कि समय रहते वायरस को काबू किया जा सके."
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल