शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति और विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
भोपाल : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति और विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण घटक है। ऐसे में जीनगर समाज द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिये किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय और सराहनीय हैं। समाजहित में किये जा रहे इस कार्य में राज्य सरकार आपके साथ है।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने रविवार को भोपाल में अखिल भारतीय जीनगर समाज द्वारा आयोजित प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह में सहभागिता की। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा समाज बंधुओं को संबोधित किया। सामाजिक बंधुओं ने उप मुख्यमंत्री देवड़ा का भी सम्मान किया।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि समाज के बच्चों से मैं यह विशेष तौर पर कहना चाहता हूँ कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा के लिए पूर्ण समर्पित और संकल्पित है। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
निवेश में सोने की भूमिका: रखें या निकालें, क्या है सही फैसला
तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, TVK बनी नंबर वन पार्टी
Assembly Election 2026: सियासत में सितारों का दबदबा, कई बड़े नाम मैदान में
सुपर कॉरिडोर पर ग्रेटर बाबा जैन मंदिर बना निशाना, चांदी की मूर्तियां चोरी
बंगाल में भाजपा की जीत पर इंदौर में जलेबी बांटकर मनाया जाएगा जश्न
भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, UMID कार्ड से मिलेगा पेपरलेस इलाज
हुमा कुरैशी की शादी की खबरें तेज, क्या जल्द बजेंगी शहनाइयां?
मंदसौर में भोजन बना जहर, कार्यक्रम के बाद बिगड़ी लोगों की तबीयत
बंगाल चुनाव के लिए गोरखपुर में विशेष पूजा, मां काली से मांगी जीत की कामना