महिला ने रिश्वतखोरी का खेल किया बेनक़ाब, ACB टीम ने रेड डालते ही पटवारी को पहली किश्त लेते हुए दबोचा
जबलपुर: लोकायुक्त की टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पटवारी, तहसीलदार के आदेश को कम्प्यूटर में दर्ज करने के लिए 6 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने पर लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पैतृक जमीन के बंटवारे का था मामला
बिशाली पटेल नाम की एक महिला ने अपनी पैतृक जमीन के बंटवारे के लिए तहसीलदार के पास अर्जी दी थी। तहसीलदार ने बंटवारे का आदेश दे दिया था। दर्शनी के पटवारी प्रवीण कुमार पटेल ने इस आदेश को कम्प्यूटर और रजिस्टर में दर्ज करने के लिए बिशाली से रिश्वत मांगी। दोनों के बीच 6 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था।
लोकायुक्त में कर दी शिकायत
बिशाली ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में कर दी। शिकायत की जांच में सही पाए जाने पर लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को पकड़ने की योजना बनाई। बुधवार को जैसे ही बिशाली ने पीडब्ल्यू रेस्ट हाउस के पीछे पटवारी कार्यालय में प्रवीण को रिश्वत दी, लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
रिश्वत की रकम को किया जब्त
लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत की रकम जब्त कर ली। आरोपी प्रवीण के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 13 के तहत कार्रवाई की गई। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले ने बताया कि बिशाली पटेल ने तहसीलदार के सामने जमीन बंटवारे के लिए आवेदन किया था। तहसीलदार ने बंटवारे का आदेश पारित कर दिया था। 'दर्शनी-गुजरि के पटवारी प्रवीण कुमार पटेल उम्र 30 ने आदेश को कम्प्यूटर व बही में चढाने एवज में रिश्वत की मांग करी थी।'
ट्रैप दल में थे ये अधिकारी
लोकायुक्त की इस कार्रवाई से पटवारी कार्यालय में हड़कंप मच गया। ट्रेप दल में प्रभारी राहुल गजभिये, विवेचना अधिकारी उमा कुशवाहा, निरीक्षक षषिकला और अन्य सदस्य शामिल थे।
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित
सरकारी नौकरी में यूपी अव्वल? CM योगी ने पेश किया आंकड़ा