युक्तियुक्तकरण से दूर हुई शिक्षकों की कमी, छात्रों की पढ़ाई में आई निरंतरता
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर की जा रही है। इस पहल से जहां अतिशेष शिक्षकों का समायोजन हुआ है, वहीं शाला विहीन और एकल शिक्षकीय शालाओं में पढ़ाई की निरंतरता सुनिश्चित हुई है।
महासमुंद जिले में भी निर्देशानुसार युक्तियुक्तकरण के तहत काउंसलिंग प्रक्रिया से कुल 703 शिक्षकों का समायोजन किया गया है। इसमें बसना विकासखंड से 126, सरायपाली से 152, पिथौरा से 139, महासमुंद से 211 और बागबाहरा से 75 शिक्षक शामिल हैं।
इस प्रक्रिया के तहत बसना विकासखंड के हाई स्कूल संतपाली में गणित विषय के शिक्षक की पदस्थापना की गई, वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली को भौतिकी विषय के शिक्षक मिले। शिक्षकों की नियुक्ति से इन विद्यालयों में पढ़ाई सुचारू रूप से प्रारंभ हो गई है।
विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पूरी होने पर विद्यार्थियों और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। उनका कहना है कि सरकार के इस निर्णय से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा और वे अब नियमित रूप से विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं