छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से बड़ा बदलाव: बिजली, पेट्रोल और LPG के नियम बदले
रायपुर। 1 सितंबर से देश भर में कई बड़े बदलाव हुए हैं. छत्तीसगढ़ राज्य में भी कई नियमों में बदलाव हुआ है, जिसका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में सितंबर के महीने से लोगों का बिजली बिल बढ़कर आने वाला है। वहीं, रायपुर में आज 1 सितंबर 2025 से बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा, इसके अलावा देशभर में 19 किलो वाले LPG सिलेंडर के दाम भी घट गए हैं।
छत्तीसगढ़ में बढ़कर आएगा बिजली बिल
छत्तीसगढ़ के लोगों को सितंबर के महीने से महंगी बिजली का झटका लगने वाला है। अगस्त के महीने में राज्य सरकार द्वारा हाफ बिजली बिल योजना में बदलाव कर दिया गया है, जिसका असर अब सितंबर के महीने में आने वाले बिल पर पड़ेगा। अब प्रदेश में 100 यूनिट तक ही हाफ बिजली बिल योजना का लाभ मिलेगा, जो पहले 400 यूनिट तक खपत के लिए था। ऐसे में लोगों को अब 100 यूनिट से ज्यादा बिल आने पर ज्यादा बिल चुकाना होगा।
नो हेलमेट नो पेट्रोल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 1 सितंबर से अब बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा। जिला पेट्रोल एसोसिएशन ने यह पहल की है, रायपुर में अब पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों के पास हेलमेट जरूरी है। इसे सख्ती से लागू कराए जाने की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी. वहीं, हंगामा करने पर कार्रवाई की जाएगी।
LPG सिलेंडर के घटे दाम
देश भर में आज से 19 किलो वाले LPG सिलेंडर के दाम घट गए हैं। कमर्शियल सिलेंडर के दाम 51.50 रुपए घट गए हैं, राजधानी रायपुर में इस बदलाव के बाद 1781.50 रुपए हो गए हैं।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"