रिपोर्ट में खुलासा, चंद्रबाबू नायडू सबसे अमीर मुख्यमंत्री, ममता के पास सिर्फ 15 लाख
नई दिल्ली: आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सर्वेसर्वा ममता बनर्जी के पास केवल 15 लाख रुपए की संपत्ति है, जबकि सभी मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति लगभग 52.59 करोड़ रुपए है। गैर लाभकारी और गैर राजनीतिक संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोके्रटिक रिफॉम्र्स द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत के कुल 31 मुख्यमंत्रियों के पास 1,630 करोड़ की संपत्ति है। इसमें आंध्र के मुख्यमंत्री और केंद्र की सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के साथी नायडू सबसे आगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू है, जिनके पास 332 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पास करीब 51 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में वह तीसरे नंबर पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों में ममता बनर्जी सबसे ऊपर हैं, तो वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 55 लाख रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन आते हैं। इनके पास करीब 1.18 करोड़ रुपए की संपत्ति है। मुख्यमंत्रियों के ऊपर बाकी देनदारियों के बारे में ब्यौरा देते हुए रिपोर्ट में बताया गया कि पेमा खांडू पर सबसे ज्यादा 180 करोड़ रुपए की देनदारी है।
13 सीएम के खिलाफ आपराधिक मामले
देश के 31 में से 13 मुख्यमंत्रियों ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को घोषित किया है, जबकि 10 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में हत्या के प्रयास, अपहरण, रिश्वतखोरी और आपराधिक धमकी से संबंधित मामले शामिल हैं।
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते