30 दिन तक अपनाएं No-Oil Diet, सेहत में दिखेगा कमाल; जानिए 5 चौंकाने वाले फायदे
नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का सही ढंग से ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। इसके लिए वे अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय निकालकर जिम जाते हैं। साथ ही कुछ स्ट्रिक्ट डाइट रूटीन को फॉलो करते हैं। ये खाना थोड़ा बेस्वाद लगता है लेकिन सेहत के लिए फायदेमंद हाेता है। दरअसल, हमारे यहां भारत में खूब तेल मिर्ची वाले चटपटे व्यंजन बनाए जाते हैं।
इनका स्वाद जबरदस्त होता है, लेकिन ये हमारी सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं हाेते हैं। तेल हमारे किचन का अहम हिस्सा है। लेकिन अगर तेल का इस्तेमाल ज्यादा हो जाए तो ये सेहत के लिए जहर बन सकता है। अगर आप खाने में ज्यादा ऑयल यूज करते हैं तो इससे मोटापा, दिल की बीमारियां और कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ जाता है। ऑयल में मौजूद ज्यादा कैलोरी आपको कई तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं। यही कारण है कि लोग अब नो-ऑयल डाइट के ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको बताएंगे कि नो-ऑयल डाइट ट्रेंड क्या है और इससे हमारी सेहत को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से -
नो-ऑयल डाइट क्या है?
आपको बता दें कि नो-ऑयल डाइट (No Oil Diet) में खाने में डाले जाने वाले रिफाइंड या वेजिटेबल ऑयल को पूरी तरह से हटा दिया जाता है। इसकी जगह साबुत और नेचुरल चीजे जैसे फ्रूट्स, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, ड्राई फ्रूट्स और बीज खाए जाते हैं। इनमें पहले से ही थोड़ा बहुत नेचुरल फैट मौजूद होता है। इससे आपका शरीर सेहतमंद होता है।
नो-ऑयल डाइट के फायदे
- जब आप खाने से पूरी तरह से तेल काे हटा देते हैं तो इससे वजन कम करना आसान हो जाता है। स्टीम की हुई दाल, ग्रिल की हुई सब्जियां और बिना तेल से बनी चीजों को डाइट में शामिल करने से फैट बर्निंग तेजी से होता है।
- रिफाइंड तेल में ओमेगा-6 फैट्स ज्यादा मात्रा में मौजूद होते हैं। अगर आप डाइट से इसे हटा देंगे तो शरीर में सूजन कम होती है और कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
- नो ऑयल डाइट लेने से खाना आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। ये पेट, लिवर और पैंक्रियाज पर दबाव कम डालता है, जिससे गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।
- इसके अलावा डाइट में तेल का इस्तेमाल न करने से चेहरे पर मुंहासे और दाग-धब्बे कम हो सकते हैं। इसके साथ ही आपका शरीर भी डिटॉक्स होता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
- आपको बता दें कि ऑयली चीजों को न खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इससे बार-बार भूख लगना, मूड स्विंग और ज्यादा खाने की आदत कम होती है।
चुनाव नतीजों के बाद Mamata Banerjee का बयान—“हम हारे नहीं, हराए गए”
सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
Mohan Yadav सरकार के बड़े फैसले, व्यापारियों के लिए राहत की खबर
ऑनलाइन फ्रॉड का नया तरीका, युवती से लाखों की ठगी
कलिगनर को लेकर पोस्ट पर विवाद, सोशल मीडिया पर तीखी बहस
Subrahmanyam Jaishankar का फोकस: आर्थिक रिश्तों को नई रफ्तार
Bharatiya Janata Party की सरकार गठन तैयारी तेज, Amit Shah बंगाल के पर्यवेक्षक
RCB से जुड़ी यादों में डूबे Virat Kohli, बोले- ये परिवार जैसा साथ था
KL Rahul ने पिता बनने के बाद साझा किए भावुक अनुभव