प्रधानमंत्री आवास योजना से छत्तीसगढ़ में बदल रही ज़िंदगियाँ
रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ज़रूरतमंद परिवारों को पक्के और सुरक्षित घर मिल रहे हैं। इस योजना ने गरीब और कमजोर वर्ग के जीवन में नई रोशनी लाई है। सक्ती जिले के विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम नंदौरखुर्द निवासी लतेल दास महंत इसका जीवंत उदाहरण बने हैं।
कृषि कार्य से गुजर-बसर करने वाले लतेल दास महंत वर्षों तक खपरैल वाले कच्चे मकान में रहते थे। बरसात के मौसम में टपकती छत, दरकती दीवारें और हर साल खपरैल पलटने की चिंता उनका सबसे बड़ा संकट था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह पक्का मकान बना पाने असमर्थ था।
प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया और पात्रता मिलने के बाद उन्हें पक्का मकान आवंटित हुआ। आज उनका मजबूत, सुरक्षित आवास तैयार है, जिससे बरसात की परेशानियाँ अब इतिहास बन चुकी हैं। लतेल दास महंत ने बताया कि हर साल बरसात हमारे लिए चिंता और संकट लेकर आती थी। अब प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर हमें न सिर्फ सुरक्षा दे रहा है बल्कि आत्मसम्मान और स्थिरता भी प्रदान कर रहा है।
यह कहानी न केवल एक व्यक्ति की ज़िंदगी में आए बदलाव को दर्शाती है, बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सफलता और उसकी जमीनी हकीकत को बया कर रहा है। योजना ने छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों को सम्मानजनक जीवन प्रदान कर, सुरक्षित और स्थायी आवास देकर सामाजिक सुरक्षा और बेहतर जीवन का आधार प्रदान किया है।
कोरबा में नशे में कार चालक का आतंक, ट्रेलर से टक्कर के बाद गाड़ी नाली में घुसाई
होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी हमले का दावा, 5 ईरानी नागरिकों की मौत
गंगा ब्रिज प्रोजेक्ट लगभग पूरा, अब जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, संतोष नायर नहीं रहे
सितारों से सजी शाम: हाई-प्रोफाइल पार्टी की तैयारियां पूरी
इंदौर नवकारसी विवाद ने पकड़ा तूल, 50 लाख का मानहानि नोटिस जारी
नितिन नबीन का बड़ा बयान, बोले- गंगोत्री से गंगासागर तक NDA-BJP पर बढ़ा विश्वास
केरल में UDF की बड़ी जीत, राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया—जनता का जताया आभार
तबादला नीति में बदलाव: उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने सख्त नियम किए लागू
गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई बस—25 यात्री घायल