एक्टिंग में हाथ आज़माएंगे राज कुंद्रा, पंजाबी फिल्म से करेंगे डेब्यू
मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा की पहली पंजाबी फिल्म 'मेहर' के ट्रेलर को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा कि वह कई साल से उनके हीरो हैं।
पति राज के लिए शिल्पा का खास पोस्ट
शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'मेहर' की शानदार झलक शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'वाह, पंजाबी फिल्मों को एक नया हीरो मिल गया है, लेकिन वो कई साल से मेरे हीरो रहे हैं। फिल्मों में आपका स्वागत है राज कुंद्रा आपको और मेहर की पूरी टीम को अपार सफलता की शुभकामनाएं।' इसके साथ ही शिल्पा ने फिल्म के निर्देशक राकेश मेहता, निर्माता और गीता बसरा को भी शुभकामनाएं दीं। शिल्पा ने आगे लिखा, 'गाने बहुत पसंद आए और अब ट्रेलर भी। फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार है। पिक्चर अभी बाकी है दोस्तों। 5 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।'
फिल्म 'मेहर' के बारे में
पंजाबी फिल्म 'मेहर' राज कुंद्रा के करियर की पहली फिल्म है। इसे राकेश मेहता ने निर्देशित किया है। इस पंजाबी फिल्म में राज कुंद्रा और गीता बसरा के अलावा बनिंदर बनी, सविता भट्टी, रूपिंदर रूपी, दीप मनदीप, आशीष दुग्गल, हॉबी धालीवाल, तरसेम पॉल और कुलवीर सोनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
गुप्त हनुमान मंत्र का चमत्कार—3 बार जपते ही दूर होंगे पैसे के संकट
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी