गाड़ी पर उल्टा लगा तिरंगा, कोरबा में अधिकारियों की लापरवाही उजागर
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी और कलेक्टर अजीत वसंत स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का जायजा लेने सीएसईबी ग्राउंड पहुंचे थे, जहां गाड़ी में तिरंगा उल्टा लगा हुआ था। यह घटना देश के झंडे का अपमान मानी जा रही है और लोगों में काफी आक्रोश है।
बताया जा रहा है कि 13 तारीख की सुबह सीएसईबी ग्राउंड में यह घटना सामने आई। एसपी सिद्धार्थ तिवारी और कलेक्टर अजीत वसंत सीएसईबी ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान एसपी और कलेक्टर गाड़ी में सवार होकर रिहर्सल कर रहे थे। जहां गाड़ी में तिरंगा झंडा उल्टा था, इसका फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगा।
इस मामले में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जांच करने की आदेश दिए गए हैं। बता दें कि 15 अगस्त को कोरबा जिले का मुख्य समारोह सीएसईबी मैदान में आयोजित किए जाने वाला है। बुधवार को समारोह के लिए परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम का अंतिम अभ्यास किया गया।
ओंकारेश्वर में अनोखी पहल, आटे के दीपकों से दीपदान
PSL ट्रॉफी के बाद बाबर का बयान, तीनों फॉर्मेट पर साफ किया रुख
हर दिन नया स्वाद, 30 अलग-अलग रायते की शानदार लिस्ट
एम. के. स्टालिन पर मनोज तिवारी का हमला, बोले- सनातन विरोधियों को जनता ने नकारा
‘कोई पहले जाता है, कोई बाद में…’—सलमान खान का भावुक संदेश
अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, लॉन्च किया दुनिया का पहला ‘ऑप्टोसार’ सैटेलाइट
काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी का दावा- हम ही जीतेंगे, बाहर लगे नारे
IPL 2026 में RCB को झटका, सॉल्ट के बाहर होने की आशंका
चुनावी नतीजों से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला
सीएम आज करेंगे राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ, 20 हजार दुग्ध उत्पादक होंगे शामिल