मोहित सूरी को जॉन का धन्यवाद, ‘सैयारा’ हिट होने पर बोले दिल की बात
मुंबई : अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तेहरान' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म इसी हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी। सिनेमाघरों में इन दिनों 'सैयारा' का जलवा है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा नजर आए हैं। फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस पर जॉन अब्राहम ने रिएक्शन दिया है।
मोहित सूरी को दिया पूरा क्रेडिट
जॉन अब्राहम ने हाल ही में 'सैयारा' की अपार सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में जॉन अब्राहम ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि फिल्म इतना उम्दा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म की इस जबर्दस्त सफलता का श्रेय वे फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी को देना चाहेंगे। जॉन के अनुसार, मोहित सूरी ने फिल्म के लिए पूरी मेहनत की है।
निर्देशक को किया सलाम
मोहित सूरी की तारीफ करते हुए जॉन ने कहा कि एक व्यक्ति के रूप में मोहित शानदार हैं। जॉन ने निर्देशक को 'डार्लिंग' कहते हुए आगे कहा, 'सभी ने कहा कि वे उनकी सफलता का जश्न मना रहे हैं। मेरी तरफ से उन्हें सलाम'। जॉन ने आगे कहा कि फिल्म में दो नए कलाकारों के साथ एक फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने का सबसे बड़ा श्रेय आदित्य चोपड़ा को जाता है।
कब रिलीज होगी 'तेहरान'
जॉन अब्राहम ने आदित्य चोपड़ा की तारीफ करते हुए कहा, 'नए कलाकारों पर उनका भरोसा काम कर गया'। जॉन अब्राहम ने फिल्म के लिए और भी सफलता की कामना की। सिनेमाघरों के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि ये सभी फिल्में चलें, क्योंकि मैं चाहता हूं कि लोग सिनेमाघरों में वापस आएं'। बात करें फिल्म 'तेहरान' की तो यह 14 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। इसमें नीरू बाजवा और मानुषी छिल्लर भी अहम रोल में हैं।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल