रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी के मकान पर भतीजे ने किया कब्जा, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी, जाने मामला
बरेली। बारादरी क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने सगे भतीजे और मोहल्ले के एक व्यक्ति पर गाली-गलौज, धमकी देने और मकान पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले में बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बारादरी के फालतूनगंज निवासी रिटायर्ड जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र सिंह वर्तमान में नोएडा में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार को निजी काम से बरेली आए थे। उनका आरोप है कि उनका सगा भतीजा योगेश परिवार सहित उनके बरेली वाले मकान में रहता है। अब वह धमकी दे रहा है कि मकान छोड़कर भाग जाओ, वरना जान से मार देंगे।
पीड़ित के मुताबिक शनिवार को योगेश उनके कमरे के बाहर आकर गंदी-गंदी गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर कॉल किया, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले योगेश फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने बारादरी पुलिस को लिखित शिकायत की और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के बीच समझौता करा दिया।
पीड़ित शैलेन्द्र सिंह का आरोप है कि इसके बाद मोहल्ले का रहने वाला सरन पुत्र बाबूराम उनके घर में घुस आया और पुलिस वालों से कहा कि वह मामला निपटा देगा। जब उन्होंने विरोध किया तो सरन ने भी पुलिस के सामने ही जान से मारने की धमकी दी और कहा यह मकान छोड़कर भाग जाओ। पीड़ित का कहना है कि सरन और योगेश आपस में मिले हुए हैं और मकान पर गैर-कानूनी कब्जा करने की फिराक में हैं।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल