पहले ही मैच में कप्तान वुकुसिक की 43 रनों की पारी, टीम को जीत न दिला सके
नई दिल्ली। क्रोएशिया के युवा बल्लेबाज जैक वुकुसिक ने मात्र 17 साल 311 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी का जिम्मा संभालकर इतिहास रच दिया है। वह शीर्ष स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
वुकुसिक ने क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब स्थित म्लादोस्ट क्रिकेट ग्राउंड में साइप्रस के खिलाफ चार मैचों की टी-20 सीरीज में टीम की कमान संभाली। इस रिकॉर्ड से पहले, सबसे युवा कप्तानों की सूची में फ्रांस के नोमान अमजद (18 साल 24 दिन) और आइल ऑफ मैन के कार्ल हार्टमैन (18 साल 276 दिन) जैसे खिलाड़ी शामिल थे।
पहले मैच में शानदार पारी
बतौर कप्तान अपने पहले मैच में वुकुसिक ने दमदार बल्लेबाजी की और 32 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। हालांकि उनका अर्धशतक अधूरा रह गया और क्रोएशिया को 58 रन से हार झेलनी पड़ी। 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 6 विकेट पर 155 रन ही बना सकी।
करियर रिकॉर्ड
वुकुसिक ने 2024 में बेल्जियम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। अब तक खेले 7 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 134.64 के स्ट्राइक रेट और 29.42 की औसत से 206 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक (53 रन) शामिल है।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव