कोरबा में दर्दनाक आत्महत्या: महिला ने तेज रफ्तार ट्रेलर के आगे कूदकर दी जान
पति की मौत के बाद टूटी महिला ने की खुदकुशी, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा हादसा
कोरबा (छत्तीसगढ़): जिले में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक महिला ने तेज रफ्तार ट्रेलर के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 43 वर्षीय कलाबाई के रूप में हुई है, जिनके पति की मृत्यु तीन वर्ष पूर्व हो चुकी थी। पति की मौत के बाद से वह अपने मायके में रह रही थीं।
घटना कोरबा के पाली थाना क्षेत्र की है, जो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया गया कि कलाबाई बांधाखार गांव से कियोस्क बैंक में पैसे निकालने आई थीं। बैंक से निकलने के बाद वह सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर सड़क से गुजर रहा था, तो उन्होंने अचानक उसके सामने छलांग लगा दी। ट्रेलर की रफ्तार तेज होने के कारण वह उसे कुचलता हुआ निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार कलाबाई पति की मृत्यु के बाद मानसिक रूप से परेशान रहा करती थीं। कभी-कभी वह अपने ससुराल भी जाया करती थीं। घटना वाले दिन वह अपने मायके से यह कहकर निकली थीं कि बैंक जा रही हैं।
घटना के बाद वहां भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां
SBI के साथ अनुबंध के बाद कर्मचारियों को मिलेगा भारी बीमा फायदा
34 साल पुरानी एयरलाइन का अंत, उड़ानें रद्द और नौकरी पर संकट
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर बनी कप्तान
MSU में नया कोर्स शुरू, छात्र पढ़ेंगे मोदी तत्व और RSS का इतिहास
अमिताभ-सचिन समेत कई दिग्गजों की मूर्तियां बनी आकर्षण का केंद्र
ऑस्ट्रेलियाई दूत ने भारत की विविधता की खुलकर तारीफ की
CBI को बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा कमलेश पारेख
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन