क्रिकेट मैच बना मौत की वजह! रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, दोस्तों पर हत्या का शक
दमोह : दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के सागर नाका चौकी के पास स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल ब्रिज के पास मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान शिवम लोधी (21) पिता महेंद्र सिंह लोधी, निवासी अर्थखेड़ा (हाल राजीव कॉलोनी) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचित किया।
परिजनों ने जताया हत्या का संदेह, दोस्तों पर गंभीर आरोप
शिवम के परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचने के बाद अस्पताल चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए बेटे की मौत को हत्या करार दिया। मृतक के पिता महेंद्र सिंह लोधी ने आरोप लगाया कि शिवम के कुछ दोस्त अंकित राजपूत, हर्ष यादव, सनी और अकील लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि इन लोगों ने शिवम से क्रिकेट मैच के 5000 रुपये को लेकर विवाद किया था, उसका मोबाइल छीन लिया गया था और उसे धमकाया जा रहा था।
अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी नहीं मिली राहत
परिजनों के मुताबिक, प्रताड़ना से तंग आकर रविवार को शिवम ने खुद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो वे अस्पताल पहुंचे और शिवम का पूरा स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसमें कोई गंभीर समस्या नहीं पाई गई। लेकिन सोमवार शाम को अंकित राजपूत अपने साथियों के साथ शिवम को अस्पताल से ले गया, जिसके बाद वह लौटकर नहीं आया। मंगलवार सुबह परिवार को सूचना मिली कि शिवम का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच के निर्देश
शिवम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सीएसपी एच. आर. पांडे और कोतवाली पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। एसआई रोहित द्विवेदी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की भी बारीकी से पड़ताल की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"