महाराष्ट्र के मंत्री का दावा: बीजेपी के संपर्क में थे एनसीपी के रोहित पवार
शरद पवार के पोते ने कहा- नितेश राणे खुद कीचड़ में फंसे हैं
मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने दावा किया है कि शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार बीजेपी नेताओं के संपर्क में थे। राणे यह दावा इसलिए मायने रखता है क्योंकि रोहित पवार रिश्ते में शरद पवार के पोते हैं और अजित पवार के मुकाबले उन्हें प्रोजेक्ट किया जाता रहा है। ऐसे में यदि वह बीजेपी के संपर्क में थे तो यह बड़ा दावा है।
शरद पवार के पोते और अहिल्यानगर के कर्जत-जामखेड से विधायक रोहित पवार ने राणे के दावे को खारिज करते हुए कहा कि ‘जो खुद कीचड़ में फंसा हो’, उसे दूसरों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। राणे ने दावा किया, ‘...वह (रोहित पवार) 2019 में बीजेपी में शामिल होना था। अगर हम यह बताना शुरू कर दें कि वह किन बीजेपी नेताओं के संपर्क में थे, तो उनके पास अपना चेहरा छिपाने की जगह नहीं होगी। हालांकि, वह शारीरिक रूप से एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार के साथ हैं, लेकिन उनका दिल बीजेपी के साथ है।
रोहित पवार ने कहा कि वह मीडिया को याद दिलाना चाहते हैं कि पहले कांग्रेस पार्टी में रहे राणे ने कैसे प्रतिक्रिया दी थी, जब उनसे पार्टी बदलने के बारे में पूछा गया था। उन्होंने कहा कि जिस तरह वह कपड़े बदलते हैं, उसी तरह वह पार्टियां बदलते हैं। जब उनसे यह सवाल किया तो सभी ने देखा था कि वह कितने आक्रोशित हो गए थे। वह खुद कीचड़ में फंसे हैं और उन्हें दूसरों के बारे में टिप्पणी करने से बचना चाहिए।
बता दें नितेश राणे पिछले कुछ समय से चर्चा में रहे हैं। वह खुद को हिंदूवादी नेता के तौर पर प्रोजेक्ट करने की कोशिश करते हैं।
LPG सिलेंडर महंगा, आम आदमी की रसोई पर बढ़ा बोझ
मजदूर दिवस पर मायावती का बड़ा बयान: आउटसोर्सिंग को बताया रोजगार के लिए गंभीर खतरा
नोएडा में धारा 163 लागू, ड्रोन और CCTV से कड़ी निगरानी क्यों?
20 साल पुराना क्रूज हादसे का शिकार, 9 लोगों की मौत, NDRF का रेस्क्यू जारी
गंगा एक्सप्रेसवे टोल विवाद: तीन दिन में तीन बार बदलीं दरें, यात्रियों में हड़कंप
भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं ममता बनर्जी, EVM सुरक्षा पर सियासी घमासान
तुलसी और गौमाता: आरोग्य प्राप्ति के दो दिव्य स्तंभ, जानें कैसे दूर रहेंगे रोग?
यंत्रों की रहस्यमयी शक्ति: जानें कैसे ज्यामितीय आकृतियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत?
हथेली में छिपा है आपके जीवन का नक्शा: जानें रेखाओं और बनावट का दिलचस्प संकेत
अतिथि सत्कार की पहली कड़ी: मेहमान को पानी पिलाने के पीछे छिपे हैं ये 3 बड़े रहस्य