टहलने निकले पिता को मिला हृदयविदारक दृश्य: भिलाई में मां-बेटी की आग में जलकर मौत
भिलाई: नंदिनी टाउनशिप में सोमवार की सुबह घर में मां-बेटी की आग में झुलसकर मौत हो गई। घटना नंदिनी टाउनशिप के सड़क नंबर 36 में मौजूद भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के मकान की है। पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि जागेश्वरी साहू (37 साल) अपनी बेटी दिव्यांशी साहू (7 साल) के साथ अपने रिटायर्ड बीएसपी कर्मी पिता सीताराम साहू के घर में रह रही थी। सीताराम साहू हर दिन की तरह सोमवार को सुबह 6.30 बजे मॉर्निंगवॉक पर निकले थे। करीब 8 बजे लौटे तो घर के भीतर से धुआं उठ रहा था। उन्होंने लोगों को आवाज देकर बुलाया।
लोगों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा। भीतर देखा कि दोनों मां बेटी की मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक जागेश्वरी करीब 5 साल से अपने पति से अलग रह रही थी। उनके तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वह अपनी बेटी को लेकर पिता के पास रह रही थी। पुलिस महिला के मानसिक तनाव में होने की आशंका भी जता रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी।
उन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया है। पुलिस का कहना है कि जांच में साफ होगा कि आग लगने के बाद मां और बेटी ने बचने के लिए कोई प्रयास किया या नहीं। नंदिनी टाउनशिप के बीएसपी आवास में जागेश्वरी और उनकी बेटी का जला शव मिला है। घटना के समय महिला के पिता पूर्व बीएसपी कर्मी टहलने के लिए बाहर गए थे। जांच के बाद साफ होगा कि मौत की वजह क्या है।-अभिषेक झा, एएसपी, दुर्ग
केकेआर के सामने SRH की मजबूत चुनौती, प्लेइंग-11 पर सस्पेंस
ब्रेकिंग: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, हड़कंप
दिलीप जोशी और हरिहरन को मिला बड़ा सम्मान, समारोह में छाए कलाकार
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पलटवार, विपक्ष को संदेश
Drunk Policeman Assault: जबलपुर में युवक को पीटने का मामला
फैंस को भाया ट्विंकल का अंदाज, वीडियो हुआ वायरल
Bargi Dam Case: तमिलनाडु भेजने से पहले शर्त, परिवार में आक्रोश
ऑरेंज कैप छिनी! Abhishek Sharma पीछे, रेस हुई और दिलचस्प
ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला: संसद को दरकिनार कर हथियार डील की पेशकश
“तुम बहुत खूबसूरत लग रही हो…”—बयान से भड़का मामला