नशे में धुत युवक पकड़े गए, थाने में घुसकर पुलिस से भिड़ीं लड़कियां
इंदौर: संयोगितागंज पुलिस स्टेशन में बुधवार देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। शराब के नशे में दो युवकों ने हंगामा किया। रहवासियों ने पुलिस को बुलाया। फिर युवकों को छुड़ाने के लिए लड़कियां थाने पहुंच गईं और पुलिस से बहस करने लगीं। पुलिस ने युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
शराब के नशे में थे दोनों युवक
दरअसल, संयोगितागंज थाना क्षेत्र के पारसी मोहल्ले में दो युवक, कृष्णा और कुलदीप, युवतियों से मिलने पहुंचे थे। दोनों शराब के नशे में थे। मोहल्ले वालों ने शोर शराबा होने पर विरोध किया। इस पर युवकों ने उनसे बहस करना शुरू कर दिया और अपशब्द भी कहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को थाने ले आई।
युवतियों से आए थे मिलने
पुलिस के अनुसार, कृष्णा छिंदवाड़ा का रहने वाला है और कुलदीप राजगढ़ का। दोनों ही छात्र हैं और हीरानगर में रहते हैं। वे रात 11 बजे पारसी मोहल्ले में युवतियों से मिलने गए थे।
युवतियों ने शुरू कर दिया हंगामा
जब इंदौर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल सचिन शर्मा युवकों को बाइक पर बैठाकर ले जा रहे थे, तभी युवतियां वहां पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस से उलझना शुरू कर दिया। थाने में युवतियों ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे युवकों को छोड़ दें क्योंकि वे उनके परिचित हैं। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बहस की और अभद्रता भी की।
युवतियों को शांत कराया
हालात बिगड़ते देख महिला पुलिस स्टाफ को बुलाया गया। उन्होंने युवतियों को फटकार लगाई और शांत किया। इसके बाद परिवार वालों से बात करने के बाद युवतियों को जाने दिया गया। लेकिन कृष्णा और कुलदीप पर रहवासियों की शिकायत के आधार पर मारपीट और हंगामा करने का केस दर्ज किया गया है। युवतियों ने युवकों को छुड़ाने की मांग की और पुलिसकर्मियों से अभद्रता भी की। इस घटना से इलाके में काफी गहमागहमी रही। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी
जापान में भीषण आग पर 11 दिन बाद काबू, राहत की सांस
असम में BJP की आंधी, तमिलनाडु में TVK का धमाका, बंगाल में ‘खेला’
नदी में डूबे युवक की मिली लाश, दाद्दाजी घाट पर मचा हड़कंप
छावनी क्षेत्र में जमीन विवाद, 29 बंगलों पर सर्वे ने बढ़ाई हलचल