धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार को किया याद, भावुक पोस्ट में छलका प्यार और सम्मान
आज यानी 7 जुलाई को दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की पुण्यतिथि है। वह एक महान अभिनेता होने के साथ अच्छे इंसान भी थे। यही वजह है कि उनके साथ काम करने वाले लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है और एक खूबसूरत पोस्ट लिखी है।
दिलीप कुमार के बारे में धर्मेंद्र ने लिखी पोस्ट
धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार के बारे में लिखा 'आज का दिन कितना गमगीन और मनहूस है। आज के दिन मेरे बहुत ही प्यारे, आप सबके चहीते अदाकार, फिल्म इंडस्ट्री के खुदा, एक नेक और महान इंसान, दिलीप साहब हमें हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए। यह सदमा बर्दाश्त तो नहीं होगा। इसलिए तसल्ली दे लेता हूं कि वह कहीं आस पास हैं।'
लोगों ने किए धर्मेंद्र की पोस्ट पर कमेंट
धर्मेंद्र की इस पोस्ट को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने उर्दू में लिखा है 'अल्लाह उनकी रूह को जन्नत दे। एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'भाईचारा हो तो ऐसा।' एक और यूजर ने लिखा है 'स्वर्ग में उनकी आत्मा को जगह मिले और वह खुश रहें।' कई दूसरे यूजर्स ने धर्मेंद्र की पोस्ट पर दिल और सैड वाला इमोजी कमेंट किया है।
दोनों ने साथ में किया था काम
आपको बता दें कि धर्मेंद्र और दिलीप कुमार ने साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म 'अनोखा मिलन' में एक साथ काम किया था। फिल्म का निर्देशन जगन्नाथ चटर्जी ने किया था। यह फिल्म 1966 में आई बंगाली फिल्म 'पारी' की रीमेक थी। इस फिल्म में भी दिलीप कुमार और धर्मेंद्र ने एक साथ काम किया था।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल