राज्य स्तर पर दसवीं में चौथा, बारहवीं में दूसरा स्थान प्राप्त कर रचा कीर्तिमान
रायपुर : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कोरिया जिला एक बार फिर पूरे छत्तीसगढ़ में अग्रणी बनकर उभरा है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले जिले के मेधावी विद्यार्थियों को आज शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर सम्मानित किया गया। यह गरिमामयी सम्मान समारोह बैकुंठपुर स्थित जिला पंचायत ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षकगण और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कोरिया जिले ने वर्ष 2024-25 की दसवीं बोर्ड परीक्षा में राज्य में चौथा स्थान और बारहवीं परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले का दसवीं का परिणाम 92.33% और बारहवीं का परिणाम 92.42% रहा, जो कि राज्य के औसत परीक्षा परिणाम दसवीं में 76% और बारहवीं में 81% से काफी बेहतर है। पिछली वर्ष की तुलना में यह एक उल्लेखनीय प्रगति है, जहां वर्ष 2023-24 में दसवीं में नवां और बारहवीं में सातवां स्थान मिला था, वहीं इस वर्ष यह स्थान ऊंचे स्तर पर पहुंचा।
कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की सतत निगरानी और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि ‘मिशन 100’ के अंतर्गत परीक्षा से पहले कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं चलाई गईं और ऑनलाइन शिक्षा की भी समुचित व्यवस्था की गई। इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के वितरण के साथ क्यू आर कोड आधारित डिजिटल एक्सेस भी छात्रों को उपलब्ध कराया गया।
कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा कि हमारा लक्ष्य आने वाले वर्षों में जिले को राज्य में सर्वोच्च स्थान दिलाना है। कोरिया जिला अब शिक्षा की दृष्टि से प्रेरणा बनेगा और शिक्षक-छात्र-पालक की तिकड़ी इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगी।
सम्मान समारोह में सोनहत और बैकुंठपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक व पालक पहुंचे और बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और शॉल से सम्मानित किया गया।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"