रेलवे ट्रैक बना राह, बाइक और पैदल चल पड़े लोग; जरा सी चूक बन सकती थी मौत का कारण
श्योपुर। श्योपुर जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सैकड़ों लोग अपनी बाइकें रेलवे ट्रैक पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। यह मामला चंबल नदी के ऊपर बने रेलवे ट्रैक का है, जहां लोगों ने अपनी बाइकें निकालकर जोखिम भरा सफर तय किया। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां सड़क मार्ग बेहद खराब स्थिति में है। लोगों के पास कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है, जिस कारण लोगों को मजबूरीवश रेल पटरी का सहारा लेना पड़ा।
वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि लोग पुल के ऊपर बाइकें चला रहे हैं। यह वीडियो श्येापुर-माधोपुर हाइवे में सलापुरा पुलिया के आसपास का बताया जा रहा है। ऐसी स्थिति में जरा सी चूक भी बड़े हादसे को जन्म दे सकती थी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन नहीं आई, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल से होकर निकलना उनकी मजबूरी है, क्योंकि सड़क मार्ग जर्जर है और पुल पार करने का कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है।
अब सवाल यह उठता है कि ऐसी स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है? रेलवे ट्रैक केवल ट्रेनों के आवागमन के लिए होता है। आम लोगों और वाहनों की आवाजाही न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह जानलेवा भी है। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द वैकल्पिक सड़क मार्ग बनाया जाए या पुराने रास्ते की मरम्मत की जाए, ताकि उन्हें ऐसे खतरनाक रास्तों का सहारा न लेना पड़े। वहीं, प्रशासनिक अमला और रेलवे विभाग अब तक इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। यदि कोई हादसा होता, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता- इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"