300 का रिटर्न देकर महिला से ठगे 8 लाख
गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने कविनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला को घर बैठे कमाई का झांसा देकर करीब आठ लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता का भरोसा जीतने के लिए आरोपितों ने उन्हें शुरुआत में एक हजार रुपये का टास्क देकर 300 रुपये अतिरिक्त रिटर्न भी दिया।
इसके बाद महिला से कई बार में विभिन्न बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर कराई गई। जब उन्होंने अपने रुपये निकालने चाहे तो उनसे अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
पीड़िता मीनू गोयल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 17 जून को उनके पास टेलीग्राम लिंक आया था। जिसमें घर बैठे टास्क पूरा कर कमाई की जानकारी दी गई थी। बातचीत आगे बढ़ने पर 18 जून को उन्होंने एक हजार रुपये लगाए जिसके बाद उन्हें 1300 रुपये वापस कर दिए गए।
महिला को इसके बाद कई बार में विभिन्न बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर कराई गई। पीड़िता ने 22 जून को अपनी दोस्त के खाते से भी 20 हजार रुपये आरोपितों के बताए खाते में ट्रांसफर किए हैं। जब उन्होंने रुपये मांगे तो उनसे अतिरिक्त धनराशि मांगी गई। परेशान होकर पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
कार्ड बदलकर खाते से निकाले 70 हजार
उधर, विजयनगर सेक्टर-नौ निवासी हरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि चार मई को वह पीएनबी बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने गए थे। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने ट्रांजेक्शन पूरा नहीं होने की बात कहकर एटीएम बूथ में बुलाया और पासवर्ड डालते हुए देख लिया।
उन्हें बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड भी बदल दिया। इसके बाद उनके खाते से चार बार में 70 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने ठगी होने पर पुलिस को सूचना दी।
विजयनगर पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर संबंधित बैंक से एटीएम बूथ की घटना वाले दिन व समय की सीसीटीवी फुटेज मांगी गई है। जल्दी ही पहचान होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"