₹40 से 800 पहुंचा इस शेयर का भाव, अब स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू मिलेंगे एक साथ
नई दिल्ली। शेयर मार्केट में एक छोटी कंपनी ने अपने शेयरधारकों को बड़ी सौगात दी है। दरअसल, कूल कैप्स इंडस्ट्रीज ने दो बड़े कॉरपोरेट एक्शन, बोनस शेयर और स्टॉक स्पिल्ट करने की घोषणा कर दी है। इसका फायदा यह होगा कि शेयरधारकों को एक शेयर के बदले 10 स्टॉक मिल जाएंगे।
दरअसल, कूल कैप्स इंडस्ट्रीज ने अपने शेयर की फेस वैल्यू को 10 रुपये से घटाकर 2 रुपये किया, यानी 1:5 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट हुआ, और 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर दिया है। ऐसे में निवेशकों को एक बदले 10 शेयर मिल जाएंगे। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान भी कर दिया है।
क्या है रिकॉर्ड डेट
कूल कैप्स इंडस्ट्रीज ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 4 जुलाई 2025 तय की है, यानी नए निवेशकों के पास इन दोनों लाभ का फायदा उठाने के लिए सिर्फ 4 दिन बाकी है। रिकॉर्ड के दिन (4 जुलाई) को कूल कैप्स इंडस्ट्रीज के शेयर खरीदने पर बोनस शेयर व स्टॉक स्प्लिट का बेनेफिट नहीं मिलेगा।
शेयरों का प्रदर्शन और कंपनी का कारोबार
कूल कैप्स इंडस्ट्रीज के शेयरों ने साल दर साल मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। खास बात है कि जनवरी 2022 में इस कंपनी के शेयर 44 रुपये के लेवल पर कारोबार करते थे और आज इसके एक शेयर की कीमत 813 रुपये हो गई है। यह कंपनी बेवरेज पैकेजिंग इंडस्ट्री में काम करती है और बोतलिंग व कैप सॉल्यूशंस प्रदान करती है। इस कंपनी का मार्केट कैप 947 करोड़ रुपये है।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"