शेफाली जरीवाला केस में सनसनीखेज खुलासा: कस रही एजिंग दवा, बनी मौत की वजह?
मुंबई। कांटा लगा फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत की पुलिस जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। जांच में पता चला है कि शेफाली पिछले सात-आठ सालों से नियमित रूप से एंटी एजिंग दवा ले रही थीं। 27 जून को उनके घर पर पूजा रखी गई थी, जिसके चलते शेफाली व्रत भी रखी थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने उसी दिन दोपहर में एंटी एजिंग दवा का इंजेक्शन ले लिया। ये दवा उन्हें सालों से डॉक्टर की सलाह पर दी जा रही थीं और तब से वे हर महीने यही ट्रीटमेंट ले रही थीं। मुंबई पुलिस को शक है कि ये दवा उनकी अचानक मौत की बड़ी वजह हो सकती हैं, जो हार्ट अटैक की वजह से हुई। घटना के वक्त रात 10 से 11 बजे के बीच शेफाली की तबीयत अचानक खराब हुई, उनका शरीर कांपने लगा और वे बेहोश हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना के वक्त घर पर शेफाली के पति पराग, मां और कुछ अन्य सदस्य मौजूद थे। फोरेंसिक टीम ने उनके घर से एंटी एजिंग पिल्स, विटामिन सप्लीमेंट और गैस्ट्रिक से जुड़ी कई दवाइयां बरामद की हैं। पुलिस ने अब तक इस मामले में आठ लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें परिवार के सदस्य, घरेलू नौकरों और बेलव्यू अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं। पुलिस शेफाली की मौत की जांच कर रही है। जांच के दौरान किसी तरह के विवाद या लड़ाई के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और दवाओं की लैब जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है, ताकि मौत की असली वजह का पता चल सके। मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरी रिपोर्ट सामने आने की उम्मीद है। ज्ञात हो कि शेफाली को 27 जून की देर रात अचानक दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग उन्हें मुंबई के बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली जरीवाला 2002 में 1972 की फिल्म समाधि में लता मंगेशकर की क्लासिक गाने कांटा लगा के रीमिक्स में नजर आई थीं। यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ था और इसी गाने की वजह से वह रातों रात कांटा गर्ल के नाम से मशहूर हो गईं।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"