देवास-इंदौर हाईवे ब्रिज निर्माण बना मुसीबत, जाम में फंसे वाहन
देवास। देवास- इंदौर के बीच चल रहे ब्रिज निर्माण कार्य ने आम लोगों की सांसें फुला दी हैं। अर्जुन बड़ौदा के पास लगातार कई दिनों से लगे भारी जाम ने आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। यात्री बसों की आवाजाही बाधित होने से देवास बस स्टैंड पर सन्नाटा छाया रहा और यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं इस जाम में कई वीआईपी नेताओं की गाड़ियां भी फंसी हुई हैं।
जाम से बसों के फेरे घटे, यात्रियों को भारी परेशानी
देवास से इंदौर की ओर चलने वाली देवास-इंदौर की बस आम दिनों में चार फेरे लगाती थीं, लेकिन जाम के कारण अब मुश्किल से एक फेरा ही लग पा रहा है। इससे न सिर्फ बस संचालक परेशान हैं, बल्कि आम यात्री भी घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। वहीं लंबे रूट की बसें देवास में खड़ी कर दी गई हैं। देवास बस स्टैंड पर आज सुबह से ही यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं, लेकिन बसें नदारद रहीं। कुछ यात्रियों ने बताया कि उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्यतः एक से 1.5 घंटे लगते हैं, लेकिन अब यह सफर 5 से 6 घंटे का हो गया है। वहीं बस संचालकों का कहना है कि जाम इतना गंभीर है कि एक बार फंसने पर 3 से 4 घंटे लग जाते हैं। इससे न केवल डीज़ल की खपत बढ़ रही है, बल्कि यात्रियों में भी असंतोष है। ऊपर से टोल टैक्स भी पूरा वसूला जा रहा है, जबकि सेवा मिल ही नहीं रही।
लगातार दूसरे दिन भी लगा जाम
देवास इंदौर के बीच अर्जुन बड़ौदा हाईवे पर लगातार दूसरे दिन भी जाम लगा हुआ है, जहां करीब तीन से चार किलोमीटर का लंबा जाम लगा हुआ है, जिसमें कई लोग परेशान हो रहे हैं। व्यक्ति 6 से 7 घंटे तक अपने वाहनों में फंसे हुए हैं। कई लोग महाराष्ट्र कोई ग्वालियर कोई पुणे से आ रहा है व्यक्ति जाम में फंसा है।
एक साल से अधूरा ब्रिज बना मुसीबत की जड़
अर्जुन बड़ौदा के पास पिछले एक वर्ष से ब्रिज निर्माण का कार्य जारी है, लेकिन धीमी गति और अनियोजित व्यवस्थाओं के कारण यह अब तक पूरा नहीं हो पाया है। बारिश के दिनों में इस मार्ग से निकलना और भी कठिन हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार और निर्माण एजेंसियां सिर्फ खानापूर्ति कर रही हैं।
प्रशासन मौन, लोग परेशान
इतनी गंभीर समस्या होने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश या राहत की बात नहीं आई है। न ही ब्रिज निर्माण की समय सीमा तय है और न ही जाम से निपटने के लिए किसी प्रकार की अस्थायी व्यवस्था की गई है। अब तो लोगों का कहना है, हर दिन ऑफिस और जरूरी काम में देर हो रही है। कई बार तो घर लौटना पड़ता है। प्रशासन को चाहिए कि वो इस निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करें और तब तक ट्रैफिक का वैकल्पिक प्रबंध करे।
ट्रक ड्राइवर हो रहे परेशान
इंदौर और देवास के बीच आजकरी एक हजार से ज्यादा वहां फंस गए जहां 5 से 6 किलोमीटर लगे लंबे-लंब के कारण आज भी कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में ड्राइवर का कहना है कि वह पिछले 5 घंटे से जाम में फंसे है यदि जाम खुला तो वह व समय पर पहुंच जाएंगे
तुलसी और गौमाता: आरोग्य प्राप्ति के दो दिव्य स्तंभ, जानें कैसे दूर रहेंगे रोग?
यंत्रों की रहस्यमयी शक्ति: जानें कैसे ज्यामितीय आकृतियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत?
हथेली में छिपा है आपके जीवन का नक्शा: जानें रेखाओं और बनावट का दिलचस्प संकेत
अतिथि सत्कार की पहली कड़ी: मेहमान को पानी पिलाने के पीछे छिपे हैं ये 3 बड़े रहस्य
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव