चिरायु योजना के तहत् भवानी के जन्मजात हृदय रोग का हुआ सफल ऑपरेशन
रायपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु योजना बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। नारायणपुर जिले के बहुत से बच्चे इस योजना से लाभांवित हो रहे है इसी कड़ी में जिले के ओरछा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम नेड़नार की भवानी उसेण्डी पिता मुर्रा राम उसेण्डी जन्मजात हदय रोग से ग्रसित थी। जिसकी पहचान विकासखण्ड चिरायु दल ने की। 03 वर्षीय भवानी उसेण्डी के पिता पेशे से कृषक है तथा उनकी माता शांति उसेण्डी गृहणी है। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण हृदय रोग का उपचार कराने में दिक्कत आ रही थी।
चिरायु दल के आंगनबाड़ी केन्द्रों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान डॉ. सतीश उसेण्डी, डॉ. सिलवंती सिहं, फार्मासिस्ट मदन शोरी, लैब टेक्निशीयन दिलीप उसेण्डी एवं ए.एन.एम. जसमती कचलाम के पूरी टीम ने केस की पहचान की इसके बाद बच्चे के माता पिता को रायपुर के उच्च संस्थान में बच्चे के निःशुल्क ईलाज की सम्पूर्ण जानकारी दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एस. राज, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हुर्मेन्द्र जुर्री एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव बघेल के कुशल मार्गदर्शन में चिरायु दल के द्वारा भवानी उसेण्डी को बालाजी अस्पताल रायपुर ले जाकर निःशुल्क सफल ऑपरेशन करवाया गया। सफल ऑपरेशन के बाद परिवार एवं पालकों में खुशी का माहौल है। पालकों ने स्वास्थ्य विभाग एवं चिरायु टीम ओरछा का आभार जताया है।
अब पाकिस्तान से निवेश पर सख्ती, सीधे निवेश नहीं—सरकार की मंजूरी जरूरी
बंगाल-असम में BJP की जीत पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- हर तरफ लहराया भगवा
टीवीके की बढ़त से तमिलनाडु में हलचल, विजय के घर के बाहर जुटी भीड़
नरेंद्र मोदी पर सवाल, बंगाल को छोड़ कहीं पांच बार भी नहीं गए
चेन्नई की मुश्किलें बढ़ीं, नए खिलाड़ी की चोट से टीम को नुकसान
क्रिकेट से मजबूत रिश्ते, भारत ने जमैका को दिया खास तोहफा
उमरेठ उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, हर्षद परमार 30,500 वोटों से विजयी
ओंकारेश्वर में अनोखी पहल, आटे के दीपकों से दीपदान
PSL ट्रॉफी के बाद बाबर का बयान, तीनों फॉर्मेट पर साफ किया रुख
हर दिन नया स्वाद, 30 अलग-अलग रायते की शानदार लिस्ट