मनोज बाजपेयी नवंबर 2025 में लौटेंगे श्रीकांत तिवारी बनकर
The Family Man 3 मनोज बाजपेयी की लोकप्रिय थ्रिलर सीरीज द फैमिली मैन के तीसरे सीजन का दर्शकों को एक लंबे समय से इंतजार है। श्रीकांत तिवारी बनकर लौट रहे राष्ट्रीय जांच एजेंसी के स्पेशल सेल ऑफिसर का सामना इस बार एक बड़े विलेन से है। फाइनली अब द फैमिली मैन 3 की रिलीज से पर्दा उठ गया है।
श्रीकांत तिवारी बनकर लौटने को तैयार हैं मनोज बाजपेयी
द फैमिली मैन के सीजन 3 की रिलीज से उठा पर्दा
ये एक्टर द फैमिली मैन 3 में लेगा खलनायक बनकर एंट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी-सामंथा रुथ प्रभु की थ्रिलर सीरीज 'द फैमिली मैन' इंडिया की सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक है। इस सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं और दोनों को ही ऑडियंस ने बेशुमार प्यार दिया है। इस सीरीज में एक्शन और भरपूर ह्यूमर भी है। सीरीज की कहानी एक मिडिल क्लास मैन श्रीकांत तिवारी का है, जो राष्ट्रीय जांच एजेंसी के स्पेशल सेल के लिए काम करता है। जिसके ऊपर काम के प्रेशर के साथ-साथ कम तनख्वाह में अपने परिवार को चलाने की जिम्मेदारी भी है।
द फैमिली मैन के दो सफल सीजन के बाद ऑडियंस एक लंबे समय से इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रही थी। अब उनका ये इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि फाइनली मनोज बाजपेयी की मोस्ट अवेटेड सीरीज की रिलीज डेट पर से पर्दा उठ चुका है।
कब आएगा फैमिली मैन का तीसरा सीजन?
सोशल मीडिया पर अक्सर मनोज बाजपेयी से ये सवाल पूछा जाता है कि वह अपनी लोकप्रिय सीरीज 'द फैमिली मैन' का तीसरा सीजन कब लेकर आ रहे हैं। अब अभिनेता ने इसका जवाब दे दिया है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स 2025 को अटेंड करने पहुंचे बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार ने खुद ये कन्फर्म किया है कि उनके द फैमिली मैन का सीजन 3 नवंबर 2025 में रिलीज होगा।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी