अब यूपी मे ड्रोन की मदद से होगी फसलों की निगरानी, छह जिलों में शुरुआत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए ड्रोन की मदद से फसलों की निगरानी की व्यवस्था की गई है। पायलट परियोजना के तहत राज्य की राजधानी लखनऊ समेत छह जिलों में ड्रोन की मदद से नैनो यूरिया और कीटनाशकों का छिड़काव शुरू किया गया है। अधिकारिक बयान के मुताबिक किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि को आधुनिक प्रौद्योगिकी से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने यह एक और बड़ा कदम उठाया है।
बयान के अनुसार अब राज्य के किसान ड्रोन से अपनी फसल की निगरानी रहे हैं। पायलट परियोजना के तहत छह जिलों में ड्रोन से खेतों में नैनो यूरिया और कीटनाशकों का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। इस पहल से एक घंटे में तीन से 12 एकड़ में छिड़काव किया जा रहा है जिससे न सिर्फ फसल उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि किसानों को कम समय में अधिक लाभ मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में कुल नौ ड्रोन परियोजनाएं तैयार की गई हैं जिसके तहत गोरखपुर, बहराइच और मुजफ्फरनगर में दो-दो, जबकि लखनऊ, गाजियाबाद और कानपुर नगर में एक-एक परियोजना की शुरुआत हो चुकी है।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी