लगातार दूसरे दिन चांदी ने बनाया रिकॉर्ड, सोना भी चमका
फिर एक लाख पर पहुंचा गोल्ड, चांदी ने लगातार दूसरे दिन बनाया रिकॉर्ड
इजराइल-ईरान संघर्ष के छठे दिन भी जारी रहने के बीच निवेशकों का सेफ हैवन असेट्स में झुकाव लगातार बढ़ रहा है. जिसकी वजह से बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत 1,000 रुपए बढ़कर 1,08,200 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जबकि सोना 540 रुपए बढ़कर एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर रहा.
फिर एक लाख पर पहुंचा गोल्ड, चांदी ने लगातार दूसरे दिन बनाया रिकॉर्ड
फिर 1 लाख के पार पहुंचा गोल्ड
ईरान-इजराइल वॉर के बीच जहां गोल्ड की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर चांदी भी रिकॉर्ड बना रही है. बुधवार को लगातार दूसरे दिन चांदी ने कीमतों का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया. जानकारों की मानें तो जियो पॉलिटिकल टेंशन की वजह से गोल्ड और सिल्वर कीर कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है. आने वाले दिनों में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी रह सकता है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश की राजधानी दिल्ली में गोल्ड और सिल्वर की कीमतें कितनी हो गई हैं?
रिकॉर्ड लेवल पर चांदी
इजराइल-ईरान संघर्ष के छठे दिन भी जारी रहने के बीच निवेशकों का सेफ हैवन असेट्स में झुकाव लगातार बढ़ रहा है. जिसकी वजह से बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत 1,000 रुपए बढ़कर 1,08,200 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जबकि सोना 540 रुपए बढ़कर एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर रहा. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार मंगलवार को पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,07,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. शुक्रवार को चांदी ने 1,08,100 रुपए प्रति किलोग्राम के अपने पिछले सर्वकालिक उच्चस्तर को फिर से छुआ.
गोल्ड की कीमतों में भी इजाफा
मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष (कमोडिटी) राहुल कलंत्री ने कहा कि चांदी की कीमतों में तेजी जारी रही और फरवरी, 2012 के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 37 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई. रुपए में कमजोरी से घरेलू बाजारों में सर्राफा कीमतों को समर्थन मिल रहा है. सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 540 रुपए बढ़कर 1,00,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया. ग्लोबल लेवल पर हाजिर सोना 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,380.97 डॉलर प्रति औंस पर रहा. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 0.15 प्रतिशत बढ़कर 37.18 डॉलर प्रति औंस हो गई.
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी