टंकी पर बैठाकर गर्लफ्रेंड संग रोमांस पड़ा महंगा! 53,500 का चालान कटा, पुलिस ने 'गिफ्ट' की रसीद
अक्सर बाइक पर कपल के रोमांस और स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. ताजा मामला दिल्ली NCR के नोएडा का है. यहां एक कपल को चलती बाइक पर रोमांस करना भारी पड़ गया. रोमांस का वीडियो देख पुलिस ने भारी भरकम चालान काट दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कपल बिना हेलमेट पहने, ट्रैफिक नियमों की परवाह किए बिना बाइक पर रोमांस करता दिख रहा है. फिलहाल नोएडा पुलिस कपल को 53,500 रुपए का चालान पकड़ाया है.
दरअसल, बीते रविवार को सोशल मीडिया एक छह सेकेंड की क्लिप खूब वायरल हुई, जिसमें एक युवक बाइक चला रहा है, जबकि एक लड़की बाइक की टंकी पर बैठी हुई है. बाइक पर लड़की युवक के गले लगकर रोमांस करती दिख रही है. यही नहीं बाकायदा लड़की युवक के हेलमेट को अपने हाथों में पकड़ रखी है. वहीं बाइक का नंबर दिल्ली में रजिस्टर्ड है.
ड्राइविंग के समय नहीं लगाया हेलमेट
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों बिना हेलमेट के एक्सप्रेस-वे पर तेज गति से बाइक चला रहे थे. युवती के हाथ में हेलमेट था, लेकिन उसने इसे पहनना जरूरी नहीं समझा. यह कपल न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाल रहा था, बल्कि आसपास के अन्य वाहन चालकों के लिए भी खतरा बन रहा था.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जहां लोगों ने इस लापरवाही पर जमकर आलोचना की. कई यूजर्स ने कपल के इस गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को खतरनाक बताया और कहा कि ऐसे लोगों की वजह से एक्सप्रेस-वे पर हादसे हो सकते हैं. कुछ ने इसे सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करार देते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग भी की.
नोएडा ट्रैफिक DCP लखन सिंह यादव ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए हमने मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत 53,500 रुपए का चालान काटा है. उन्होंने कहा कि मामला रविवार दोपहर सेक्टर-39 पुलिस थाना क्षेत्र का है, जिसकी सूचना भी दे दी गई है.
नोएडा ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2025 से मार्च 2025 तक 8,88,909 चालान जारी किए गए, जिनमें बिना हेलमेट के वाहन चलाने के 4,72,720 चालान शामिल हैं.
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी