माफिया को जेल में 'आराम फरमाते' देख भड़के लोग, रिजवान के VIP ट्रीटमेंट पर अधिकारियों पर एक्शन
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के बसपा के पूर्व सांसद रिजवान जहीर ललितपुर जिला कारागार में हत्या की साजिश के आरोप में बंद है. लेकिन उन्हें जेल में ही VIP सुविधाएं दी जा रही थीं. इन VIP सुविधाएं मिलने का खुलासा तब हुआ, जब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मयंक जायसवाल निरीक्षण के लिए पहुंचे. उन्होंने इन सुविधाओं को लेकर जेल अधीक्षक से सवाल किया गया तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए. अब उन पर कार्रवाई होगी.
हत्या की साजिश के आरोपी रिजवान जहीर को ललित पुर जिला कारागार में वीआईपी सुविधाएं दी जा रही थी. उनकी बैरक में ब्रांडेड खाने-पीने का सामान मिला. इसके साथ ही उसके तकिए के नीचे से 30000 रुपये भी मिले. इसका खुलासा शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मयंक जायसवाल के निरीक्षण के दौरान हुआ. जब वह जेल की बैरक संख्या 5A में गए तो वहां की सुविधाएं VIP थीं.
रिजवान को मिल रही थीं ये सुविधाएं
जब सचिव मयंक जायसवाल जेल की बैरक संख्या 5A में पहुंचे तो वहां डनलप ब्रांड का गद्दा, तकिया, बैटरी वाला पंखा, देसी घी, अचार, मिठाई खाने की अच्छी क्रॉकरी, टिफिन, ब्रांडेड तेल, साबुन, शैंपू, क्रीम और सभी बाकी जरूरी चीजें रखी थीं. वहीं, बैरक में दीवारों पर गुटखा थूकने के निशान भी पाए गए थे. बाहर तंबाकू और गुटखा पाउच भी पड़े हुए नजर आए. जब इस मामले को लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि इस बैरक में बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर को रखा गया है.
हत्या की साजिश का आरोप
पूर्व सांसद रिजवान जहीर बलरामपुर की नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व अध्यक्ष फिरोज अहमद पप्पू की हत्या की साजिश के आरोप में जेल में बंद है. अभी वह सपा में हैं. इससे पहले प्रशासन की ओर से उसकी करीब 10 करोड़ 80 लाख कीमत की संपत्ति को जब्त किया गया था. यूपी एसटीएफ रिजवान जहीर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट तक की कार्रवाई कर चुकी है और उसका नाम ब्लैक लिस्ट माफियाओं की लिस्ट में दर्ज किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजवान ने एक बार तत्कालीन रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को भी चैलेंज दे दिया था.
MSU में नया कोर्स शुरू, छात्र पढ़ेंगे मोदी तत्व और RSS का इतिहास
ऑस्ट्रेलियाई दूत ने भारत की विविधता की खुलकर तारीफ की
CBI को बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा कमलेश पारेख
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
KL Rahul ने रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड अपने नाम
Medical Tourism Boom: भारत बनेगा ग्लोबल हब, तेजी से बढ़ेगा कारोबार
जबलपुर हादसे से सबक, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला
भारत-म्यांमार रिश्तों में मजबूती, नौसेना प्रमुख का अहम दौरा
दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें