मध्यप्रदेश में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 व्यापारियों पर छापेमारी
mp news: मध्यप्रदेश में शनिवार को सेंट्रल GST ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सतना जिले के सात कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। सेंट्रल जीएसटी की सात अलग अलग टीमों ने सातों कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापे मारे हैं। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान सभी सातों कारोबारियों के यहां से कुल मिलाकर करीब पांच करोड़ से ज्यादा की कर चोरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। सेंट्रल जीएसटी की टीमें इन सभी व्यापारियों के फेक आईटीसी पास ऑन करने के संबंध में जांच करने पहुंची थीं।
सेंट्रल GST का ताबड़तोड़ एक्शन
सेंट्रल जीएसटी की सात अलग-अलग टीमों ने शनिवार को जिले के अलग-अलग विकासखण्डों के सात प्रतिष्ठानों में दबिश दी है। इनमें चार फर्मे सतना शहर, दो उचेहरा व एक चित्रकूट में स्थित है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक सतना की जेएलसी इंफ्रा इंस्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने तो तुरंत ही 20 लाख रुपए जमा भी कर दिए हैं और दूसरी फर्म स्ट्रील फेब्रिकेटेड ने 30 लाख रुपए जमा कराने की बात कहते हुए कुछ वक्त मांगा है। बताया जा रहा है कि सातों कारोबारियों के यहां से कुल मिलाकर 5 करोड़ से ज्यादा की कर चोरी के खुलासे की संभावना है।
इन 7 फर्मों पर पड़े छापे
1- अमन इंटरप्राइजेज पतेरी
2- जेएलसी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड नई बस्ती
3- आरआर स्टील फैब्रिकेटर नई बस्ती
4- होलकर कंस्ट्रक्शन एण्ड सप्लायर्स सतना
5- रज्जू पाण्डेय चित्रकूट
6- संदीप इंटरप्राइजेज अमरपाटन
7- पुष्पा कुशवाहा अमरपाटन
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"