देश की पहली लिथियम खदान छत्तीसगढ़ में! कोरबा जिले में हुई सबसे बड़े भंडार की पुष्टि
कोरबा जिले के कटघोरा में प्रस्तावित लिथियम खदान को खोलने की प्रक्रिया जारी है। नीलामी के जरिए लिथियम ब्लॉक हासिल करने वाली कंपनी अब यहां व्यापक सर्वे की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी ने जिला प्रशासन को सूचना दी है।
कंपनी की योजना नगर पालिका कटघोरा और इसके आसपास स्थित 256 हेक्टेयर भू-भाग पर लिथियम के भंडार की मौजूदगी का पता लगाकर यहां से खनन करने की है। यह कार्य कितने दिन में पूरा होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन जिला कोरबा खनिज विभाग की ओर से बताया गया है कि चिन्हित भू-भाग पर सर्वे का काम एक माह में शुरू हो जाएगा।
इसे कंपनी जल्द से जल्द पूरा करना चाहेगी। मैकी साउथ कंपनी ने लिथियम ब्लॉक में व्यापक सर्वे के लिए एक अन्य कंपनी से अनुबंध किया है। यह कंपनी लिथियम की मौजूदगी के संबंध में चिन्हित किए गए भू-भाग पर ड्रील करेगी। इसके जरिए जमीन के भीतर से कच्चे पदार्थ को बाहर निकाला जाएगा और इसकी जांच प्रयोगशाला में की जाएगी।
देश की पहली लिथियम खदान प्रस्तवित
नगर पालिका परिषद कटघोरा अंतर्गत देश की पहली लिथियम खदान प्रस्तावित है। यहां लिथियम की मौजूदगी की पुष्टि जिओलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने की है। इसके आधार पर बताया गया है कि कटघोरा पालिका परिषद से लगे गांव महेशपुर, घरीपखना, रामपुर, नवागांव, घुंचापुर आदि शामिल है। जिओलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से किए गए सर्वे में घुंचापुर में सबसे ज्यादा लिथियम के मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
लिथियम ब्लॉक के लिए चिन्हित भू-भाग पर व्यापक सर्वे करने की सूचना मैकी साउथ ग्रुप ने दी है। कंपनी ड्रिलिंग के अलावा गड्ढे खोदकर यहां मौजूद लिथियम के संबंध में जानकारी जुटाएगी।
-प्रमोद नायक, जिला खनिज अधिकारी कोरबा
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां
SBI के साथ अनुबंध के बाद कर्मचारियों को मिलेगा भारी बीमा फायदा
34 साल पुरानी एयरलाइन का अंत, उड़ानें रद्द और नौकरी पर संकट
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर बनी कप्तान
MSU में नया कोर्स शुरू, छात्र पढ़ेंगे मोदी तत्व और RSS का इतिहास