चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुजरात टाइटंस को 83 रन से हराया
अहमदाबाद। चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2025 के 67वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 83 रन से हरा दिया। रविवार के पहले मुकाबले में 231 रन का टारगेट चेज कर रही गुजरात की टीम 18.3 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। नूर अहमद और अंशुल कम्बोज ने 3-3 विकेट झटके। रवींद्र जडेजा को दो विकेट मिले। गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। अरशद खान ने 20 रन का योगदान दिया।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 230 रन बनाए थे। रवींद्र जडेजा 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 23 बॉल पर 57 रनों की पारी खेली। डेवोन कॉन्वे (52 रन) ने भी अर्धशतक लगाया। ओपनर आयुष म्हात्रे ने 34, उर्विल पटेल ने 37 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा को दो विकेट मिले। ब्रेविस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं